हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

‘Eisha एक हफ्ता नहीं टिकेगी, अगर...’, Chahat की मां ने Bigg Boss को किया एक्सपोज

Chahat Pandey Mother Exposed Bigg Boss: बिग बॉस 18 के घर में आए दिन नए-नए ड्रामा देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में शो में फैमिली वीक चल रहा है, ऐसे में कंटेस्टेंट्स के परिजन घर के अंदर जाकर मुलाकात कर रहे हैं।

विज्ञापन
Chahat Pandey Mother Exposed Bigg Boss

Chahat Pandey Mother Exposed Bigg Boss: बिग बॉस 18 के घर में फैमिली वीक चल रहा है। बीते एपिसोड में देखने को मिला कि कैसे चाहत पांडे की मां ने अपने आरोपों का सिलसिला जारी रखा और एक के बाद एक कई कंटेस्टेंट्स की पोल खोलते हुए नजर आईं। चाहत की मां ने को बिग बॉस तक को एक्सपोज कर दिया और ईशा सिंह के गेम पर बड़े सवाल उठा दिए। क्या रहा पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

चाहत पांडे की मां ने अविनाश पर आरोप

चाहत पांडे की मां ने अगर किसी कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा खरी खोटी सुनाई है तो वो हैं अविनाश। चाहत की मां ने घर में आते ही सबसे पहले अविनाश पर अपने सवालों से वार किया। उन्होंने अविनाश को वूमेनाइजर तक कह दिया। उन्होंने एक के बाद एक कई संगीन आरोप अविनाश पर लगाए। साथ ही कहा कि अविनाश ने चाहत के बारे में जो कुछ भी कहा है उसके लिए उन्हें बाहर कोर्ट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा परिवार अविनाश को कभी भी माफ नहीं करेगा।

ईशा सिंह की गेम पर रिएक्शन

अविनाश के अलावा चाहत की मां ने ईशा सिंह को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ईशा सिंह यहां तक पहुंची है सिर्फ बिग बॉस के सपोर्ट से। अगर बिग बॉस नहीं होते तो ईशा सिंह यहां तक नहीं आ पाती। ईशा सिंह को कमजोर कंटेस्टेंट बताते हुए उन्होंने कहा कि ईशा सिंह के पास अविनाश के साथ वाला एंगल ही है इस गेम में आगे बढ़ने के लिए। इसके अलावा ईशा सिंह की गेम काफी कमजोर है।

ईशा-अविनाश के रिश्ते पर उठे सवाल

चाहत पांडे की मां ने तो ना सिर्फ ईशा और शालीन के वायरल वीडियो का जिक्र किया बल्कि ईशा और अविनाश के रिश्ते पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अविनाश को ईशा इतने जोर से काट रही थीं। उन्हें बिल्कुल नहीं एहसास हो पाता कि आस-पास काफी कैमरे लगे हुए हैं। इसके बावजूद ये लोग ऐसी हरकतें करते हैं।

यह भी पढ़ें: Vivian Dsena की वाइफ ने Avinash Mishra के 5 झूठ किए एक्सपोज, पति को दिखाए दगाबाजी के सबूत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें