Bigg Boss 18 Biased: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के घर में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। ऐसे में जनता को तो काफी मजा आ रहा है। वीकेंड का वार में डबल इविक्शन के बाद अब एक बार फिर से नॉमिनेशन का काम चालू हो गया है। वहीं घर में नए टाइम गॉड के बनने की कवायत भी चालू हो गई है। एक दिन पहले तक श्रुतिका अर्जुन के पास ये पावर थी, लेकिन अब उनकी बेस्ट फ्रेंड चुम दरांग के हाथों में टाइम गॉड की पावर आ गई, लेकिन अफसोस की वो सिर्फ कुछ ही घंटों के लिए आई। आइए जान लेते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि चुम को बिग बॉस ने कुछ ही घंटों में टाइम गॉड से आम कंटेस्टेंट बना दिया।
चुम दरांग बनीं नई टाइम गॉड
अब श्रुतिका अर्जुन नहीं बल्कि चुम दरांग के हाथों में टाइम गॉड की पावर आ गई है। बीते दिन घर में टाइम गॉड के लिए राशन टास्क हुआ। इस टास्क में चुम दरांग जीतीं और उन्हें मिला टाइम गॉड बनने का मौका। इससे करणवीर मेहरा और श्रुतिका तो बहुत खुश हुए लेकिन कुछ की टेंशन बढ़ गई। लेकिन हैरान करने वाली बात ये रही की उनके हाथों से इस पावर को बिग बॉस ने कुछ ही देर में छीन लिया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss ने Chum Darang Time God से हटाया, कुछ ही देर पहले ही मिली थी स्पेशल पावर
क्यों गई चुम की स्पेशल पावर
चुम दरांग बीते दिन टाइम गॉड बनीं और इसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आई। साथ में करणवीर मेहरा भी बहुत हैप्पी नजर आए। लेकिन ये पावर कुछ ही देर में चली भी गई। इसके पीछे की वजह यह बताई गई कि वो घर में अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से पूरा नहीं कर पाईं। आप भी यही सोच रहे हैं तो गलत हैं, क्योंकि अंदर की कहानी तो कुछ और ही है।
बिग बॉस फिर दिखा बायस्ड
चुम दरांग को टाइम गॉड तो बनाया गया लेकिन वो भी कुछ ही देर के लिए। इसके पीछे की वजह पहले तो ये बताया गया कि उन्होंने अपनी रिस्पॉन्सबिलिटी को पूरा नहीं किया। लेकिन अंदर की कहानी तो कुछ और ही है। दरअसल नॉमिनेशन लिस्ट में घर के सभी लाडले जैसे अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना और ईशा सिंह हैं। ऐसे में ये तो साफ ही है कि चुम टाइम गॉड रहतीं तो विवियन का ग्रुप उनके टारगेट पर होता। अब लाडले ही निशाने पर आ जाएंगे तो कैसे चलेगा। ऐसे में एक बार फिर से बिग बॉस बॉयस्ड दिखा।
यह भी पढ़ें: Singer Shaan Building Fire: महाराष्ट्र में मशहूर सिंगर की बिल्डिंग में लगी आग
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines