Bigg Boss के दोगलेपन के 5 सबूत, अविनाश को दिखाया साधु, कशिश को बताया गलत

Bigg Boss 18 Biased: बिग बॉस 18 में एक बार फिर मेकर्स का दोगलापन देखने को मिला है। शो के दौरान अविनाश मिश्रा को सही बताते हुए अन्य घरवालों को गलत ठहराया गया।

bigg boss 18 biased for avinash mishra allegation on kashish kapoor

Bigg Boss 18. File Photo

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Biased: बिग बॉस पर बायस्ड होने के आरोप हर सीजन में लगते रहे हैं। इस सीजन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। बीती रात वीकेंड का वार में इसका सबूत बखूबी देखने को मिला जब अविनाश मिश्रा की तरफ बायस्ड होकर मेकर्स ने घरवालों से सॉरी तक बुलवाया। जाहिर है कि इस पूरे हफ्ते में अविनाश और कशिश कपूर का मुद्दा दिखाई दिया है। कशिश ने अविनाश पर आरोप लगाया कि ईशा के साथ रहते हुए भी वह उनके साथ एंगल बनाने की कोशिश कर रहे थे। वहीं अविनाश का कहना था कि कशिश उनसे फ्लर्ट कर रही थीं। पूरे हफ्ते चले इस मुद्दे की चर्चा वीकेंड का वार में भी देखने को मिली। इसी के साथ बिग बॉस की बायसनेस भी देखने को मिली।

चुम दरांग से सॉरी बुलवाया

वीकेंड का वार में सलमान खान ने अविनाश मिश्रा का पक्ष लिया और उन्हें सही साबित करने के लिए घरवालों से उनकी राय पूछी। सबसे पहले सलमान खान ने चुम दरांग से सॉरी बुलवाया और अविनाश को सही साबित करने की कोशिश की। दरअसल, चुम ने कहा था कि अविनाश, ईशा के साथ रहते हुए कशिश के साथ ट्रायल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisment

श्रुतिका को अनफेयर बताया

टाइम गॉड के टास्क में श्रुतिका अर्जुन ने बायस्ड फैसला लेकर अपनी दोस्त चुम दरांग को टाइम गॉड बनाया था। गेम के हिसाब से इसमें कोई गलत बात नहीं थी लेकिन मेकर्स ने श्रुतिका को अनफेयर बताया।

विज्ञापन

अविनाश को साधु दिखाया

ऐसा नहीं है कि अविनाश मिश्रा ने गेम में बने रहने के लिए कभी लाइन क्रॉस नहीं की है। चाहत पांडे पर उन्होंने कितने इल्जाम लगाए थे, यह बखूबी देखने को मिला था। लेकिन मेकर्स ने कशिश वाले मैटर में अविनाश को सही ठहराया। उनकी इमेज पर पर्दा डालने की कोशिश की।

विज्ञापन

कशिश के कई वीडियो दिखाए

कशिश कपूर और अविनाश मिश्रा में फ्लर्ट दोनों साइड से देखा गया था लेकिन मेकर्स ने सिर्फ कशिश के फुटेज दिखाए और दर्शकों को यह जताने की कोशिश की थी कि गलती सिर्फ कशिश की है। अविनाश की इमेज बिल्कुल साफ है।

ईशा को फेयर बताया

यही नहीं बिग बॉस ने ईशा सिंह को इस पूरे मामले में फेयर बताया जबकि जिस वक्त अविनाश और कशिश के बीच में झगड़ा हुआ था, उस दौरान ईशा ने अविनाश से झगड़ा कर लिया था और कशिश का साथ देने लगी थीं। बाद में फुटेज देखने के बाद ईशा ने तुरंत अविनाश का साथ देना शुरू कर दिया। उनके दोगलेपन को मेकर्स ने फेयर बताया।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ