Bigg Boss 18 में 5 बायस्ड फैसलों ने पलटी बाजी, Chahat Pandey को टारगेट कर बुरे फंसे मेकर्स

Bigg Boss 18 Biased Decisions: बिग बॉस 18 में एक बार फिर मेकर्स के बायस्ड फैसलों की पोल खुल गई है। जी हां चाहत पांडे को जैसे ही बिग बॉस ने टागरेट किया वैसे ही एक बार फिर मेकर्स निशाने पर आ गए।

Bigg Boss 18 Biased Decisions

Bigg Boss 18 Biased Decisions

Bigg Boss 18 Biased Decisions: बिग बॉस 18 में हाल ही में वीकेंड का वार पर सलमान खान चाहत पांडे की लव लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा करेंगे। सलमान सभी कंटेस्टेंट्स को दिखाएंगे कि चाहत की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। उस तस्वीर में चाहत के लिए किसी शख्स का भेजा हुआ गिफ्ट भी नजर आ रहा है। बस यही फैसला अब मेकर्स को काफी भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर अब मेकर्स को इसी बात के लिए काफी बैश किया जा रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

चाहत पांडे की मां का दावा

दरअसल चाहत पांडे की मां ने फैमिली वीक के दौरान ये दावा किया था कि उनकी बेटी का आजतक कोई भी बॉयफ्रेंड नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने तो यहां तक दावा किया था कि उनकी बेटी के लिए अगर वो कोई अंधा लड़का भी लेकर आ जाएं तो वो उससे भी बिना कोई सवाल किए शादी कर लेगी।

विज्ञापन

चाहत की मां की इसी दावे को लेकर अब वीकेंड का वार पर बात की गई। इतना ही नहीं मां-बेटी के इस दावे को पूरी तरह से झुठलाने की भी कोशिश की गई। सलमान खान ने चाहत की एक बाहर की तस्वीर दिखाई जिसमें उनके लिए किसी शख्स ने खास गिफ्ट भेजा है। बस इसी को लेकर अब बवाल शुरू हो गया है।

विज्ञापन

ट्रोलर्स के निशाने पर आए बिग बॉस

मेकर्स की तरफ से चाहत को जबरदस्ती उनकी लव लाइफ को लेकर टारगेट किया जा रहा है। खासकर उनकी बाहर की निजी जिंदगी को लेकर। बिग बॉस के घर में बाहर की कोई भी बात करना खुद बिग बॉस के ही रूल्स के खिलाफ है और यहां खुद मेकर्स ने ही चाहत की बाहरी जिंदगी का मजाक बना दिया। बस इसी को लेकर अब लोग बेहद गुस्से में हैं। लगातार बिग बॉस के मेकर्स को बैश किया जा रहा है उनके इस फैसले को लेकर।

विज्ञापन

बायस्ड फैसलों की दिलाई याद

चाहत पांडे को जब मेकर्स ने बाहर की तस्वीर दिखाकर टारगेट किया तो लोगों ने बिग बॉस के मेकर्स को उनके बायस्ड फैसलों की याद दिला दी। शो में श्रुतिका अर्जुन के टाइम गॉड बनने के दौरान टास्क करने का वीडियो करणवीर, चुम को दिखाया गया लेकिन ईशा सिंह ने जब करणवीर के कैरेक्टर को लेकर कुछ बोला तो उसे नजरअंदाज ही कर दिया गया। इसके अलावा आजतक ईशा सिंह और अविनाश का कोई भी क्लिप विवियन को क्यों नहीं दिखाया गया। इसका जवाब भी मेकर्स से अब लोग मांग रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ