Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में एक कंटेस्टेंट ऐसी हैं जिन्होंने अभी तक न तो किसी से बदतमीजी की और न ही किसी का जानकर दिल दुखाया। ये कंटेस्टेंट तो बस प्यार से खाना बनाती है और ज्यादा से ज्यादा लोगों से प्यार करने की कोशिश करती है। बावजूद इसके कुछ लोग उन्हें घर में नापसंद कर रहे हैं। अक्सर लोगों को ये तकलीफ होती है कि सामने वाला बुरा क्यों है? लेकिन इस बार कंटेस्टेंट्स को ये समस्या है कि सामने वाला अच्छा है। अब जिसकी अच्छाई शो में उसकी मुसीबत बनी है वो शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) हैं।
अविनाश की वजह से नॉमिनेट हुईं शिल्पा
पहले कई बार रजत दलाल (Rajat Dalal) इस बात का मुद्दा बना चुके हैं कि शिल्पा अच्छे होने की एक्टिंग कर रही हैं। वहीं, अब अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) हाथ धोकर शिल्पा के पीछे पड़ चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से वो लगातार शिल्पा शिरोडकर को ही टारगेट कर रहे हैं। अविनाश ने हाल ही में नॉमिनेशन टास्क में भी शिल्पा को ही हराने की कोशिश की थी। खाने की स्टाल पर उन्होंने सबको कोई न कोई फूड आइटम दिया था, लेकिन उन्होंने शिल्पा को कुछ भी देने से इंकार कर दिया था। जिसके चलते शिल्पा नॉमिनेट हो गईं।
खाने को लेकर अविनाश ने की शिल्पा से बदतमीजी
अब एक बार फिर वो शिल्पा से पंगा लेते हुए नजर आ रहे हैं। आखिरी एपिसोड में भी अविनाश ने शिल्पा को कई ऐसी बातें कही थीं जो उन्हें पसंद नहीं आई थी, बावजूद इसके शिल्पा ने रिएक्ट नहीं किया। लेकिन आज के एपिसोड में अविनाश और शिल्पा आमने-सामने होंगे। खाने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होगा, जिसमें अविनाश एक बार फिर शिल्पा को टारगेट कर देंगे और वो रोने पर मजबूर हो जाएंगी। दरअसल, राशन का कंट्रोल अविनाश के हाथ में है और शिल्पा उनसे नॉन-वेज मांगती हैं। लेकिन वो सिर्फ बेसिक राशन देने को ही तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 का सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट कौन? किसने हासिल की कौन-सी रैंक?
शिल्पा को आया अविनाश पर गुस्सा
बस इसी मुद्दे को लेकर झगड़े के बीच अविनाश उन्हें टॉन्ट मार देंगे कि वो सबकी गुड बुक्स में आने की कोशिश करती हैं, लेकिन वो उनकी गुड बुक्स में कभी नहीं आ पाएंगी। अविनाश का तरीका और लहजा कुछ ऐसा था जिससे न सिर्फ शिल्पा को दुख हुआ, बल्कि उन्हें गुस्सा और आंसू दोनों ही आ गए। इसके बाद शिल्पा साफ-साफ कहेंगी कि वो कुछ भी नहीं खाएंगी जो अविनाश की तरफ से आएगा। अब वो शिल्पा के साथ लगातार ऐसा बर्ताव क्यों कर रहे हैं? ये तो फैंस भी समझ नहीं पा रहे हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines