हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 18: Chahat का सवाल, गुस्से से लाल Rajat Dalal ने Avinash से की हाथापाई

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Vs Avinash Mishra: ‘बिग बॉस 18’ के घर में दो कंटेस्टेंट्स आपस में फिर भिड़ गए हैं। दोनों के बीच चाहत पांडे को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि धक्का-मुक्की भी हो गई।

विज्ञापन
बिग बॉस 18

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Vs Avinash Mishra: ‘बिग बॉस 18’ में इन दिनों काफी ड्रामा और बवाल देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स की गेम अब खुलकर सामने आने लगी है। हाल ही में शो में तीसरा एविक्शन देखने को मिला। टीवी एक्ट्रेस नायरा बनर्जी को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हाल ही में शो के नए प्रोमो में दो कंटेस्टेंट्स आपस एक बार फिर भिड़ गए हैं। शो में रजत दलाल और अविनाश मिश्रा के बीच धक्का-मुक्की देखने को मिल रही है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

रजत और अविनाश मिश्रा के बीच धक्का-मुक्की

मेकर्स की तरफ से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है जिसमें रजत दलाल और अविनाश मिश्रा के बीच धक्का-मुक्की होते हुए नजर आ रही है। दरअसल बात शुरू होती है चाहत पांडे और अविनाश से, चाहत अविनाश से कहती हैं कि तुमने टेबल क्यों नहीं साफ किया, जिसपर अविनाश ने कहा कि मैं तुम्हें क्यों बताऊंगा। बस इसी बात से रजत दलाल और अविनाश मिश्रा के बीच बहस शुरू हो गई। रजत दलाल ने अविनाश से पूछा कि किसी भी लड़की के साथ बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करूंगा।

रजत ने अविनाश का कॉलर पकड़ा

इसके बाद प्रोमो में देखा गया कि रजत और अविनाश के बीच बात इस हद तक आगे बढ़ जाती है कि रजत अविनाश का कॉलर तक पकड़ लेते हैं। इसके बाद दूसरे कंटेस्टेंट्स को बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ा। अविनाश और रजत की इस धक्का-मुक्की को देखने के बाद फैंस अब चिंता में हैं। दोनों के बीच अगर बात हाथा-पाई पर गई तो किसी का एविक्शन भी देखने को मिल सकता है।

नायरा बनर्जी ने घरवालों की खोली पोल

हाल ही में घर से बेघर हुईं कंटेस्टेंट नायरा बनर्जी ने अपनी जर्नी को लेकर बात की। नायरा की मानें तो घर में अविनाश को बार-बार जानबूझकर छेड़ा जाता है ताकि सामने से उसके भी रिएक्शन्स देखने को मिले। नायरा ने कहा कि करणवीर मेहरा, चाहत पांडे जैसे कंटेस्टेंट्स पोक करते हैं ताकि मुद्दा बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें: Singham Again की एडवांस बुकिंग कैसी? CBFC फिल्म को दे चुका है हरी झंडी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें