Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ अब दिन पर दिन बेहद इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। हर रिश्ता नए दिन के साथ बदलता जा रहा है। अब कौन किसकी साइड पर है ये न तो कंटेस्टेंट्स समझ पा रहे हैं और न ही दर्शक पता लगा पा रहे हैं। अचानक से अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) का झुकाव करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और उनके ग्रुप की तरफ देखने को मिल रहा है और भाई-भाई बोलकर वो लगातार विवियन डीसेना की पीठ पर खंजर घोंपते जा रहे हैं। एक ही हफ्ते में अविनाश ने दो बार विवियन को धोखा दे दिया है।
दोस्त-दोस्त को करेंगे चीट
वहीं, अब घर में एक और मजबूत रिश्ता बिखर सकता है। अब ऐसा लगता है सभी ने शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) की राह पकड़ ली है। हर कोई अपने ही दोस्तों को बलि का बकरा बना रहा है। अब अविनाश के बाद श्रुतिका भी अपने सबसे अच्छे दोस्त से दगा करती हुई नजर आएंगी। अब ये धोखेबाजी एक टास्क में देखने को मिलेगी, जिसमें बिग बॉस ने सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को खुद को बचाने का आखिरी मौका दिया है। इस टास्क में श्रुतिका और अविनाश अपने करीबी दोस्तों को हराकर उन्हें चीट कर देंगे।
श्रुतिका की वजह से नहीं बच पाए बग्गा
दरअसल, इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की तस्वीर उठाकर टाइम गॉड अविनाश मिश्रा तक पहुंचानी है। जिस नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की तस्वीर आखिर में अविनाश तक पहुंचेगी वो खुद को सुरक्षित करने की रेस से बाहर हो जाएगा। इस दौरान श्रुतिका अपने दोस्त बग्गा जी बचाने की कोशिश करती हैं, लेकिन चुम जो करण वीर मेहरा को बचा रही हैं उनके साथ मिल जाती हैं और बग्गा की जगह इस टास्क में करण की जीत होती है।
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के मन्नत में होगा बड़ा बदलाव, 25 करोड़ खर्च कर बनाएंगे और भी आलीशान
अविनाश की हरकत पर बिलख-बिलखकर रोईं ईशा
सबसे ज्यादा भयानक धोखा तो अविनाश देंगे, जिसके बाद ईशा सिंह फूट-फूटकर रोती हुई नजर आएंगी। दरअसल, ईशा अपने दोस्त विवियन को बचाने के लिए खेल रही थीं, लेकिन अविनाश-विवियन की फोटो पानी में फेंक देते हैं। ईशा कहती रह जाती हैं कि वो आखिरी में नहीं आईं लेकिन अविनाश उनकी बात पर यकीन नहीं करते और विवियन को फिर से धोखा दे देते हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
17 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
22 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
23 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 day agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines