हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Chum Darang का फिनाले में पहुंचना तय, CM ने अरुणाचल की बेटी के लिए मांगे वोट

Bigg Boss 18, Chum Darang: टीवी का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 अक्सर अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा को लेकर सुर्खियों में रहता है। शो के फैंस भी इसके ट्विस्ट के लिए बेसब्री से इसका इंतजार करते हैं। इस बीच अब चुम का फिनाले में पहुंचना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
Chum Darang

Bigg Boss 18, Chum Darang: टीवी का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 अब अपने फिनाले के बेहद करीब है। शो का 18वां सीजन भी जल्दी ही खत्म होने वाला है और इसी के साथ शो को उसके 18वें सीजन का विनर भी मिल जाएगा। इस बीच अब चुम दरांग एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं और ऐसा लग रहा है कि चुम अब फिनाले में जाकर ही रहेंगी। अब चुम को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ‘पेमा खांडू’ ने भी सपोर्ट किया है।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने किया पोस्ट

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोशल मीडिया पर चुम को एक पोस्ट के जरिए सपोर्ट किया है। उन्होंने जनता से चुम के लिए वोट करने का भी आग्रह किया है। टॉप 9 में जगह बना चुकीं चुम ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है। जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, तो चर्चा का विषय बन गया और इंटरनेट पर चुम की ही बातें होने लगी।

सीएम ने क्या लिखा?

सीएम पेमा खांडू ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे ये जानकारी बहुत खुशी है कि अरुणाचल प्रदेश की बेटी पासीघाट की चुम दरांग रियलिटी शो बिग बॉस 18 में 9वें नंबर पर अपनी जगह बना चुकी हैं और टॉप 9 में हैं। सभी उनको सपोर्ट करें और अपना प्यार दें और चुम को वोट करना ना भूलें। सीएम ने लिखा कि मुझे उम्मीद है कि चुम विनर बनेगी और आने वाले सालों में भी उसको सफलता मिलेगी, चुम को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं।

यूजर्स ने क्या कहा?

इसके अलावा चुम ने भी सीएम को थैंक्स किया है और उनके पोस्ट का रिप्लाई किया है। इतना ही नहीं बल्कि इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने पोस्ट पर लिखा कि सुपर चुम, तुम बहुत अच्छा कर रही हो। दूसरे यूजर ने कहा कि चुम ही विनर बनेगी। तीसरे यूजर ने कहा कि हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। एक और यूजर ने कहा कि चुम को वोट करने के लिए तैयार रहें। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

19 जनवरी को होगा फिनाले

गौरतलब है कि बिग बॉस 18 का फिनाले 19 जनवरी को होने वाला है। ऐसे में फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और अपने चाहने वाले को सपोर्ट कर रहे हैं। हालांकि, देखने वाली बात होगी कि इस बार कौन शो की ट्रॉफी लेकर घर से बाहर आएगा। इसके लिए फिनाले तक लोगों को इंतजार करना होगा और फिनाले में ही पता लगेगा कि शो का विनर कौन है?

यह भी पढ़ें- Rajat Dalal के फैंस के लिए गुड न्यूज, फिनाले से पहले नहीं होंगे बेघर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें