हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 18: वाइल्ड कार्ड नहीं स्पेशल गेस्ट बनकर आ रहीं Shalini Passi, अब शो में क्या होगा खास?

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ में शालिनी पासी नजर आने वाली हैं। हालांकि, शालिनी बतौर वाइल्ड कार्ड नहीं बल्कि स्पेशल गेस्ट के तौर पर शो में एंट्री कर रही है। इसके अलावा बिग बॉस में अनुराग कश्यप भी आने वाले हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 18’ इन दिनों दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी शो को लेकर तमाम अपडेट्स मौजूद हैं। हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान के शो में अब नई वाइल्ड कार्ड यानी अरबपति बिजनेसमैन संजय पासी की बीवी शालिनी पासी नजर आने वाली हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई, तो इंटरनेट पर कई तरह की चर्चा होने लगी। इस बीच अब कहा जा रहा है कि शालिनी बतौर वाइल्ड कार्ड नहीं बल्कि स्पेशल गेस्ट के तौर पर शो में आने वाली हैं।

बिग बॉस 18 में होगी स्पेशल गेस्ट की एंट्री

हाल ही में बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट BiggBoss_Tak ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा है कि अनुराग कश्यप और शालिनी पासी इस हफ्ते बिग बॉस 18 के घर में स्पेशल गेस्ट के रूप में एंट्री करेंगे। जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया, तो यूजर्स ने इस पर रिएक्ट किया।

यूजर्स ने किए कमेंट्स

एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये बहुत एक्साइटेड होने वाला है। दूसरे यूजर ने कहा कि अनुराग कश्यप के आने से माहौल बदल सकता है। तीसरे यूजर ने कहा कि इन दोनों का आना मतलब शो में नया तड़का। एक और यूजर ने लिखा कि क्या वो पूरे हफ्ते के लिए आने वाले हैं? एक अन्य यूजर ने लिखा कि फन और एंजॉय दोनों मिलेगा। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

विज्ञापन

कन्फेशन रूम में घरवालों से बात करेंगे अनुराग कश्यप

इतना ही नहीं बल्कि शो में अनुराग कश्यप कई कंटेस्टेंट्स से कन्फेशन रूम में बात भी करेंगे। इसमें शिल्पा शिरोडकर, विवियन डीसेना, चुम दरंग और श्रुतिका अर्जुन का नाम शामिल है। एक-एक करके वो उनसे बातचीत करेंगे और उन्हें उनकी शो की जर्नी के बारे में सलाह देंगे। हालांकि इसकी जानकारी भी बिग बॉस तक ने ही अपने पोस्ट में दी है।

कौन होगा शो से बाहर?

बीते हफ्ते शो में कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ था और बग्गा को सिर्फ से बचा लिया गया था। इस बार भी देखने वाली बात ये होगी कि किस-किस पर नॉमिनेशन की तलवार है और इस बार कौन होगा वो जो शो के घर से बाहर जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Salman Khan की सिक्योरिटी पर ‘शेरा’ का अपडेट, भाईजान के बॉडीगॉर्ड बोले- जो चीजें नहीं होनी चाहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola