Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में कई रिश्ते ऐसे हैं जो लोगों को अभी से पसंद आ रहे हैं। करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना हो या फिर बग्गा और गुणरत्न सदावर्ते की दोस्ती, शो में ये सभी रिश्ते फैंस के दिल जीत रहे हैं। सबसे ज्यादा तो लोगों को ‘बिग बॉस 18’ की तिकड़ी पसंद आ रही है। ईशा सिंह, ऐलिस कौशिक और अविनाश मिश्रा जब भी साथ होते हैं तो इनका एक बेहद मजबूत कनेक्शन देखने को मिलता है। लेकिन अब लगता है ज्यादा समय तक आप इन तीनों को साथ नहीं देख पाएंगे।
ईशा और ऐलिस की दोस्ती में आई खटास
अब ये तिकड़ी जल्द ही टूट सकती है और हो सकता है कि घर में आपको इन दोस्तों के बीच गिले-शिकवे भी देखने पड़ें। दरअसल, अब ‘बिग बॉस 18’ के अपकमिंग एपिसोड का एक क्लिप सामने आया है। इसमें ईशा सिंह और ऐलिस कौशिक के बीच अनबन होती हुई नजर आ रही है। अब जल्द ही ये दोनों सहेलियां दुश्मन भी बन सकती हैं। मजाक-मजाक में ईशा सिंह और ऐलिस कौशिक का रिश्ता बिखर सकता है। ईशा की मजाक में बोली हुई कुछ बातों का ऐसा असर होगा कि ऐलिस उनसे खफा हो जाएंगी।
मजाक-मजाक में बिगड़ गई बात
दरअसल, बात शुरू तो अविनाश से होगी। ईशा उन्हें कुछ कहती हैं जो ऐलिस को पसंद नहीं आता और वो कहती हैं, ‘क्या बोलती है तू सोच तो सही?’ तो पलटकर ईशा भी कह देती हैं, ‘तो हम दोनों बात कर रहे हैं न।’ इसके बाद ऐलिस भी गुस्से में कह देती हैं कि ठीक है मैं एक शब्द भी नहीं कहूंगी। वो इस दौरान बेहद उदास भी नजर आती हैं। इसके बाद ये तीनों रात में सोफे पर साथ बैठे नजर आते हैं और ईशा- ऐलिस से बात करने की कोशिश करती हैं जबकि वो खास रिएक्शन नहीं देतीं।
यह भी पढ़ें: Salman Khan को मशहूर एक्ट्रेस ने मौके का फायदा उठा किया किस, शरमाते रह गए दबंग खान
क्या सुलझ जाएगा दोनों का रिश्ता?
इसके बाद दोनों एक-दूसरे से कन्फ्रंट करते हैं और ऐलिस बताती हैं कि उन्हें ईशा का टोन पसंद नहीं आया। हालांकि, ईशा भी उनके ईगो को लेकर शिकायत करती हैं। दोनों के बीच प्रॉब्लम्स साफ देखने को मिलेंगी। अब ये दोनों अपना झगड़ा सुलझाकर फिर साथ आएंगे या फिर उनकी दोस्ती यहीं तक थी ये तो अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
15 mins agoमुंबई पुलिस की कस्टडी में टाइगर श्रॉफ के हमलावर, ट्रांजिट वारंट मंजूर
12 hrs agoकौन है गैंगस्टर अनिल पंडित? जिसने ली टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जिम्मेदारी
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा रेलवे स्टेशन पर हमलावर गिरफ्तार
15 hrs ago20 की उम्र से आज तक बच्चों की PTM अटेंड कर रहे हैं सैफ अली खान
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मां हुईं परेशान, जैकी श्रॉफ ने दिया अपडेट
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सदमे में सेलेब्स! सुरक्षा पर उठाए सवाल
18 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
19 hrs ago45 मिनट तक हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ का किया था इंतजार, कैसे बची जान?
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 4 संदिग्ध आरोपी राजस्थान से अरेस्ट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines