'Rajat Dalal भरोसे के लायक नहीं', Bigg Boss 18 से बेघर होते ही चाहत के 5 शॉकिंग खुलासे

Chahat pandey Talk About Rajat Dalal: बिग बॉस 18 के घर से फिनाले से ठीक एक हफ्ते पहले बेघर होने के बाद चाहत पांडेय ने रजत दलाल को लेकर शॉकिंग खुलासे किए हैं। उन्होंने रजत को टाइम पास इंसान बताया…

Chahat pandey Talk About Rajat Dalal

Chahat pandey Talk About Rajat Dalal

Chahat pandey Talk About Rajat Dalal: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के फिनाले से पहले सोलो खेल रही चाहत पांडेय (Chahat Pandey) का शॉकिंग इविक्शन हो गया है। पिछले हफ्ते जो 3 कंटेस्टेंट नॉमिनेट थे उन्हीं में से एक चाहत भी थी। हालांकि कहा जा रहा था कि रजत दलाल (Rajat Dalal) बेघर हो सकते हैं, लेकिन चाहत के इविक्शन ने सभी को हैरान कर दिया था। अब घर से बेघर होने के बाद चाहत ने रजत दलाल के बारे में शॉकिंग खुलासे किए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो रजत के खिलाफ अपनी भड़ास निकालती नजर आ रही हैं। आइए जान लेते हैं कि चाहत ने रजत के बारे में क्या कहा…

विज्ञापन

रजत भरोसे के लायक नहीं है

चाहत पांडेय और रजत दलाल के समीकरण बिग बॉस 18 के घर में बनते बिगड़ते रहे हैं। कभी दोनों के बीच सब ठीक दिखा तो कभी लड़ाई हुई। अब बेघर होने के बाद चाहत ने रजत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा है कि रजत दलाल भरोसे के लायक इंसान बिल्कुल भी नहीं है।

विज्ञापन

रजत टाइमपास के लिए सही है

चाहत ने वीडियो में कहा है कि रजत दलाल टाइम पास के लिए तो सही है, लेकिन उन पर विश्वास नहीं कर सकते। अगर आप उनके साथ बैठकर बातें करो तो टाइम अच्छा पास हो जाएगा और कुछ नहीं।

विज्ञापन

घमंडी है रजत

रजत को चाहत ने घमंडी बताया और कहा, उन्होंने बताया कि जब मैं इविक्ट हुई तो घर से जाते-जाते मैंने रजत को बाय कहा और कहा कि अच्छे से खेलना तो वो हंसते हुए बोले अरे देखो बोल भी कौन रहा है। ये कहना कहीं न कहीं रजत का घमंड ही दिखा रहा है।

विज्ञापन

हर बात पर मारता है ताना

हर बात पर ताना मारना रजत का काम है। वो कोई भी ऐसा मौका नहीं छोड़ता जिसपर ताना न मार सके। चाहत ने कहा कि जब मैं घर से जा रही थी तो भी उसने जाते-जाते ताना मारा। चाहत ने कहा कि इस बात का मुझे बहुत बुरा लगा, मैं जा रही हूं, और ये मेरे इस घर में आखिरी पल हैं तो भी आप ताना ही मार रहे हो।

रजत ने बार-बार अपमान किया

चाहत ने कहा कि रजत अपमान करने में पीछे नहीं रहता। ये बात तो शिल्पा शिरोडकर ने भी कही है कि रजत को बात करने की तमीज नहीं है। चाहत ने भी कहा कि रजत का मानना है कि मैंने गेम नहीं खेला या मैंने कुछ नहीं किया। अगर मैंने कुछ नहीं किया होता या गेम नहीं खेला होता तो क्या मैं 14वें हफ्ते तक पहुंच पाती। चाहत ने कहा कि उन्हें रजत की ये सारी बातें बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ