Bigg Boss 18 Smart Contestants: ‘बिग बॉस 18’ के घर में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते घर में काफी बवाल देखने को मिला है। घर में हुई तीन नई वाइल्ड कार्ड एंट्रीज के बाद अब शो को देखने में ऑडियंस को और भी ज्यादा मजा आने लगा है। इसी बीच आपको उन 5 कंटेस्टेंट्स के बारे में बताते हैं जो अब तक गेम में बहुत शातिर तरीके से चलते हुए नजर आ रहे हैं।
रजत दलाल
रजत दलाल पहले दिन से ही शो में अपने समीकरण बनाते हुए नजर आ रहे हैं। पहले वो ईशा सिंह के करीब नजर आ रहे थे लेकिन उन्हें फिर जब लगा कि नंबर के मामले में करणवीर के पाले में ज्यादा लोग हैं तो वो उस पाले में चले गए। इसके बाद जब उन्होंने करणवीर की गेम कमजोर होते देखी तो उन्होंने एक बार फिर अपना पाला बदल दिया और एक बार फिर से विवियन की साइड पर आ गए। रजत दलाल शो में ऐसे कंटेस्टेंट है जो बार-बार अपने पाले बदल रहे हैं।
शिल्पा शिरोडकर
शिल्पा शिरोडकर ऐसी कंटेस्टेंट हैं जो किसी को भी गेम में अब तक कोई क्लैरिटी नहीं दे रही हैं। उनके लिए करणवीर ज्यादा अहम है या फिर विवियन, ये उन्होंने आजतक नहीं बताया है। इसी एंगल के ईर्द-गिर्द ही शिल्पा की पूरी गेम घूम रही है। शिल्पा ने अब तक घर में किसी से भी बिगाड़ी नहीं हुई है।
श्रुतिका अर्जुन
श्रुतिका भी जितनी सीधी लगती है वो उतनी है नहीं। अब तक गेम में जिस तरह से वो चलते हुए आ रही हैं वो काफी स्मार्ट मूव है। श्रुतिका भी गेम में करणवीर के ग्रुप के भी करीब होकर चल रही हैं वहीं दूसरे लोगों के साथ भी उनकी बॉन्डिंग ठीक-ठाक है।
दिग्विजय
दिग्विजय राठी पहले ही शो को बाहर से देखकर आए हैं, ऐसे में जाहिर है कि वो बहुत ही स्मार्ट बनकर चल रहे हैं। दिग्विजय ने अब तक गेम में वैसे तो कोई खास स्मार्ट मूव दिखाया नहीं है लेकिन क्योंकि वो रिएलिटी शोज पहले भी कर चुके हैं, इसलिए उनके लिए शातिर कंटेस्टेंट होना लाजमी है।
चाहत पांडे
चाहत पांडे फिलहाल घर में बने किसी भी ग्रुप का पार्ट नहीं है, इसलिए चाहत घर में बहुत कम बार ही किसी के नॉमिनेशन के निशाने पर होती हैं। चाहत सभी के साथ बनाकर चल रही हैं। वो करणवीर, शिल्पा के ग्रुप के साथ भी अच्छी-खासी बातचीत करती हैं, वहीं रजत दलाल और कशिश के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग है।
यह भी पढ़ें: 500 करोड़ कमाकर अब Netflix पर नंबर 1 बनी फिल्म, धुआंधार एक्शन से OTT पर दहाड़
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines