Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के घर में इन दिनों एंटरटेनमेंट का ओवरडोज मिल रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब सभी कंटेस्टेंट आगे निकलने की होड़ में अपना असली रंग दिखा रहे हैं। बीते दिन वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) में सलमान खान (Salman Khan) ने घर में हिना खान (Hina Khan) को बुलाया था। पहले तो घर में आते ही हिना इमोशनल हो गईं। उसके बाद उन्होंने घर के अंदर जाकर ऐसा सभी घरवालों की ऐसी क्लास लगाई की उनके मुंह बंद हो गए। एक्ट्रेस ने घर के अंदर के उन 5 आस्तीन के सांप कंटेस्टेंट के चेहरे से भी नकाब हटाया जो डबल गेम खेल रहे हैं। आइए जान लेते हैं कि वो कौन 5 चेहरे हैं जो आस्तीन के सांप हैं।
शिल्पा शिरोडकर
सबसे पहले नाम आता है शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) का जो घर में बहुत ही सेफ गेम प्ले कर रही हैं। वो घर में सभी के साथ अच्छी बनती हैं, लेकिन उनका असली चेहरा तो हिना खान ने दिखाया जिसे देख घरवालों के साथ ऑडियंस की भी आंखें खुल गईं। बीते दिन के शो में हिना ने बताया कि कैसे उन्होंने करण और विवियन के साथ डबल गेम खेलते हुए नॉमिनेशन में करण का ही नाम दे दिया। इस वजह से वो बहुत ट्रोल भी हुई हैं। वहीं करण ने भी माना की शिल्पा बहुत बड़ी गेमर हैं।
यह भी पढ़ें: पति ने लीक की बेडरूम वीडियो-फोटो, डायरेक्टर ने काम के बदले की गंदी डिमांड, जानें नीरू कैसे बनीं Rakhi Sawant
श्रुतिका अर्जुन
अगला नाम आता है श्रुतिका अर्जुन का जो अपनी भोली भाली बातों में कैसे सभी को फंसाती हैं। उन्होंने घर में पहले दिन से ही शिल्पा शिरोडकर और विवियन डीसेना के साथ अपनी दोस्ती निभाई और बाद में उन्हीं के बारे में दूसरी टीम में जाकर चुगली करने लगीं। ऐसे में वो भी आस्तीन के सांप वाली कैटेगरी में आती हैं।
कशिश कपूर
वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली कशिश कपूर का नाम भी आस्तीन के सांप की लिस्ट में आता है। उन्होंने कैसे घर में पहले दिन से ही अपना रंग दिखाया और दिग्विजय संग लड़ाई का खेल खेला। हिना खान ने बीते दिन शो में उसका असली चेहरा लोगों के सामने रखा की वो कैसे आस्तीन का सांप बन कभी किसी के पाले में जाती है कभी किसी के पाले में, लेकिन सगी वो किसी की भी नहीं हैं।
दिग्विजय सिंह राठी
एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री यानी दिग्विजय सिंह राठी का नाम भी इस लिस्ट में है जो आस्तीन के सांप वाली कैटेगरी में हैं। उन्होंने रजत दलाल के साथ अपना पन दिखाया लेकिन टाइम गॉड बनते ही उसने अपना असली रंग दिखाया और रजत को छोड़ करणवीर मेहरा के पाले में चला गया।
तजिंदर बग्गा
घर में पहले दिन से ही तजिंदर बग्गा खबरों में छाए हुए हैं। वो एक ऐसा आस्तीन का सांप हैं जो रहते सबके साथ हैं और फिर लास्ट में चिंगारी जलाकर साइड हो जाते हैं। उदाहरण के लिए आप देख लीजिए कि कैसे वो चाय के कप इधर-उधर रख देते हैं और फिर खुद एक दम सेफ होते हुए दूसरों को फंसा देते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘महाभारत’ की द्रौपदी, एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के लगे आरोप, तीन बार जान देने की कोशिश
संबंधित खबरें
4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
20 mins ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
16 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
19 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
20 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
21 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
21 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
21 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
22 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
23 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines