Bigg Boss 17 Winner Name Out : ‘बिग बॉस 17’ का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को होने वाला है। इससे पहले शो के विनर का नाम लीक हो गया है। ‘द खबरी’ के प्रिडिक्शन के मुताबिक, मुनव्वर फारुकी शो के विनर बनने वाले हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस को लेकर किए गए प्रिडिक्शन ज्यादातर सही होते हैं लेकिन विनर का नाम 28 जनवरी को ही पता चल सकेगा। जहां बीते दिनों लाइव वोटिंग के चलते आयशा खान की घर से छुट्टी हो गई है, वहीं खबर है कि घर में सेकेंड इविक्शन हुआ है, जिसमें ईशा मालवीय का सफर खत्म हो गया है। अब बिग बॉस के विनर की रेस में मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, विक्की जैन, मनारा चोपड़ा और अरुण महाशेट्टी के नाम शामिल हैं। इस बीच शो के विनर का नाम सामने आ गया है।
ये कंटेस्टेंट बना फर्स्ट रनरअप
शो की शुरुआत से माना जा रहा था कि शो के विनर मुनव्वर फारुकी होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि विनर की लिस्ट में अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारुकी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। हालांकि ‘द खबरी’ की रिपोर्ट में मुनव्वर फारुकी को विनर बताया गया है। कहा जा रहा है कि बिग बॉस की ट्रॉफी उन्हें ही मिलने वाली है। फर्स्ट रनर अप अभिषेक कुमार होंगे जबकि सेकेंड रनरअप अंकिता लोखंडे होंगी। वहीं थर्ड रनरअप मनारा चोपड़ा होंगी। आपको बता दें कि यह फिलहाल अनुमान है।
टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी
इससे पहले ऑरमैक्स ने अपनी रिपोर्ट में शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी की थी। 13 जनवरी से 19 जनवरी तक की इस पॉपुलर लिस्ट में हमेशा की तरह टॉप वन पर लॉकअप विनर मुनव्वर फारुकी का नाम है। दूसरे नंबर पर अंकिता लोखंडे का नाम शामिल है। तीसरे नंबर पर तीसरे नंबर पर अभिषेक कुमार, चौथे नंबर पर विक्की जैन और पांचवे नंबर पर मनारा चोपड़ा का नाम है। ऑरमैक्स की इस रिपोर्ट में विक्की जैन ने मनारा चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया है। गौरतलब है कि विनर की रेस में मुनव्वर फारुकी, मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण महाशेट्टी ने अपनी जगह फिक्स कर ली है। वहीं आयशा खान और ईशा मालवीय विनर की रेस से बाहर हो गई हैं।
यह भी पढ़ें : बिग बॉस में अंकित लोखंडे ने कर दी बड़ी गलती, अब पूरी जिंदगी पड़ेगा पछताना!
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
7 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
11 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines