Bigg Boss 17 Wild Card Entry: इन दिनों ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) के घर में खूब हंगामा मचा हुआ है। इस समय घर में ईशा मालवीय (Isha Malviya) और समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) के वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचाया हुआ है और ये बवाल समर्थ जुरेल की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही मचा हुआ है। इसी बीच अब शो में दो और नए कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।
इसमें सबसे पहला नाम शो में नजर आ रहे कंटेस्टेंट और कंटेंट क्रिएटर सनी आर्य (Sunny Arya) उर्फ ‘तहलका भाई’ (Tehelka Bhai) की पत्नी का है, जिनके साथ शो में एंट्री के लिए एक और शख्स का नाम सामने आ रहा है। इससे पहले समर्थ जुरेल के साथ मनस्वी ममगई (Manaswi Mamagai) ने भी वाइल्ड कार्ड हुई थी, लेकिन वो एक हफ्ते में ही शो से बाहर हो गईं थी, जबकि शो में लव ट्रायंगल के चक्कर में समर्थ टिके हुए हैं।
‘तहलका भाई’ की पत्नी Deepika Arya की एंट्री
पहले शो में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री (Bigg Boss 17 Wild Card Entry) के बाद अब शो मेकर्स एक बार फिर दो कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री की योजना बना रहे हैं, जिसमें सबसे पहला नाम ‘तहलका भाई’ की पत्नी दीपिका आर्य (Deepika Arya) का है, जिसको लेकर उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। सनी आर्य के बिग बॉस में आने के बाद हर दिन उनकी पत्नी दीपिका के फनी रिएक्शन वीडियो वायरल होते हैं, जिनको फैंस खूब पसंद करते हैं। ऐसे में बिग बॉस में उनकी एंट्री फैंस और सनी आर्य के लिए काफी मजेदार साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Agastya Nanda को डेट कर रही हैं SRK की लाडली Suhana Khan? Manish Malhotra की दिवाली पार्टी में दोनों साथ आए नजर
कौन है दूसरा वाइल्ड कार्ड एंट्री वाला शख्स?
वहीं, शो मेकर्स ने दीपिका आर्य के साथ बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए जिस दूसरे शख्स को चुना है वो भी एक यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनका नाम राघव शर्मा (Raghav Sharma) है। अब देखना ये है कि क्या सच में ये दोनों लोगों बिग बॉस के घर में नजर आते हैं या नहीं। वहीं, शो की लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, मनस्वी शो से एविक्ट हो चुकी हैं। इसके अलावा शो में कंटेस्टेंट्स के बीच किसी न किसी बात को लेकर तू तू-मैं मैं जारी है।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
3 mins ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
52 mins agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
1 hr agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
3 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
4 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
5 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
6 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
14 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines