---विज्ञापन---

Bigg Boss की फीस के साथ The UK07 Rider उर्फ Anurag Dobhal करेंगे नेकी का काम, जानकर खुश होगा आपका भी दिल

Bigg Boss 17 Contestant Anurag Dobhal Fees: अनुराग ने एक व्लॉग के जरिए बिग बॉस में शामिल होने से पहले फैंस को बताया था कि वो इस शो से मिलने वाली फीस का क्या करेंगे। इस पैसे वो खुद पर खर्च नहीं करने वाले बल्कि इनसे वो एक ऐसा नेक काम करेंगे जिसके बाद कई ज़रूरतमंद लोगों की मदद होगी।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 17 Contestant Anurag Dobhal Fees: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) टीवी दुनिया पर आते ही राज करने लगा है। फैंस इस शो में नज़र आ रहे सभी कंटेस्टेंट्स के बारे में जानने के लिए बेताब हो रहे हैं। वहीं, इस शो में इस बार पॉपुलर यूट्यूबर The UK07 Rider उर्फ अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) भी नज़र आ रहे हैं। अब उन्हें लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस शो से मिलने वाली फीस से साथ वो क्या करेंगे अब इसे लेकर एक एहम जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें: Oscars के बाद National Film Awards 2023 में RRR का जलवा, जीते 6 अवार्ड्स

---विज्ञापन---

नेक काम करेंगे अनुराग

बता दें, अनुराग डोभाल को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। उनके मोटर व्लॉग्स फैन को काफी पसंद है ऐसे में उनकी पॉपुलैरिटी और फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। खुद अनुराग ने अपने एक व्लॉग के जरिए बिग बॉस के घर में शामिल होने से पहले अपने फैंस को बताया था कि वो इस शो से मिलने वाली फीस का क्या करेंगे। इस पैसे वो खुद पर खर्च नहीं करने वाले हैं बल्कि इनसे वो एक ऐसा नेक काम करेंगे जिसके बाद कई ज़रूरतमंद लोगों की मदद होगी। आप भी उनका विचार जानकर उनका फिदा हो जाएंगे और उनकी सोच की तरफ करते हुए नहीं थकेंगे।

---विज्ञापन---

व्लॉग में किया खुलासा

खुद अनुराग ने अपने व्लॉग में खुलासा किया है कि उनका यूके 07 नाम का फाउंडेशन है। ऐसे में बिग बॉस से उनकी जितनी भी फीस आएगी उसका 100% उस फाउंडेशन में दे दिया जायेगा। यानी उनकी पूरी फीस लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल की जाएगी। अनुराग डोभाल की मेहनत से कमाए गए पैसों से किसी की शादी होगी तो किसी को जॉब दी जाएगी। साथ ही लोगों को हर तरह की मदद दी जाएगी जो भी उन्हें चाहिए होगी। इससे पहले भी अनुराग अब तक 20 लाख लोगों की मदद कर चुके हैं।

बाढ़ के दौरान दान दिए लाखों रुपये

हालांकि, अभी तक उन्होंने ये सब दिखाया नहीं है। क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि अगर वो ये सब दुनिया को दिखाते तो सभी को लगता कि वो शो में जाने से पहले जानकर दिखावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि वो आज जिस मुकाम तक पहुंचे हैं वो लोगों की मदद और उनकी दुआओं का ही नतीजा है। जब सिक्किम में बाढ़ आई थी तब भी उन्होंने लोगों की मदद की थी। 2 लाख रुपये डोनेट कर अनुराग परेशान लोगों का सहारा बने थे।

First published on: Oct 17, 2023 06:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola