---विज्ञापन---

12 या 13 नहीं… इस बार Bigg Boss के घर में आए 17 धुरंधर, दिखाएंगे ‘दिल’ और ‘दिमाग’ का ‘दम’

Bigg Boss 17 Contestents Profile: आखिरकार सलमान खान के रियालिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन का 15 अक्टूबर 2023 से प्रीमियर हो चुका है। आइये 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट्स के बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 17 Contestents Profile: बीती रात बिग बॉस 17 का आगाज हो चुका है। इस दौरान सलमान खान ने 17वें सीजन में रहने वाले कंटेस्टेंस्ट से जनता का परिचय कराया। ये सभी लोगों को तीन महीने तक एंटरटेन करेंगे। इस बार 17वें सीजन में पूरे 17 लोगों ने इस आलीशन घर में एंट्री ले ली है। इस बार बिग बॉस की थीम ‘कपल वर्सेज सिंगल’ होगी। इसमें दिमाग वाले सेक्शन में सिंगल्स रहेंगे और दिमाग वाले सेक्शन में उन कंटेस्टेंट को भी रखा जाएगा जिनके पास स्पेशल पावर होगी। वहीं दिल वाले सेक्शन में कपल रहेंगे। तो चलिए आपको बिग बॉस 17 के सभी 17 कंटेस्टेंट से आपको रूबरू कराते हैं।

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘पति ने मुझे बेच दिया..’, Bigg Boss 17 के सेट पर Salman Khan के सवाल का Ankita Lokhande ने क्यों दिया ऐसा जवाब?

 

---विज्ञापन---

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन

अंकिता लोखंडे को टीवी शो पवित्र रिश्ता से फेम मिला था। इस शो में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया था। साल 2021 में अंकिता ने बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी कर ली थी। अब दोनों साथ में इस शो में नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट

गुम है किसी के प्यार में शो से ऐश्वर्या और नील मशहूर हुए थे। ये दोनों असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं। दोनों ने साल 2021 में शादी की थी।

---विज्ञापन---

ईशा मालवीय और अभिषेक

ईशा मालवीय और अभिषेक एक जमाने में रिलेशनशिप में थे। उन्हें ‘उडारियां’ सीरियल की वजह से जाना जाता है। दोनों पहले कपल हुआ करते थे लेकिन फिर दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था।

---विज्ञापन---

मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर फारूकी कंगना रणौत के शो लॉकअप के विनर रहे हैं। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, इसकी वजह से उनको जेल भी जाना पड़ा था।

---विज्ञापन---

सोनिया बंसल

सोनिया बंसल वैसे तो एक्ट्रेस हैं। उन्होंने फिल्म ‘गेम 100 करोड़ का’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में राहुल रॉय और शक्ति कपूर नजर आए थे।

---विज्ञापन---

अनुराग डोभाल

देहरादून के रहने वाले अनुराग डोभाल को यूके-07 राइडर के नाम से मशहूर है। वह पेशे से यूट्यूबर, मोटो व्लॉगर और बाइक राइडर हैं।

---विज्ञापन---

मनारा चोपड़ा

मनारा रिश्ते में प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन लगती है। एक्ट्रेस ने जिद फिल्म से बॉलीवुड से डेब्यू किया था।

---विज्ञापन---

जिगना वोरा

बिग बॉस 17 में जिगना वोरा भी हिस्सा ले रही हैं जो मुंबई में क्राइम रिपोर्टर के तौर पर जानी जाती थीं। मगर एक हत्या के बाद सब बदल गया था। उनका नाम अंडरवर्ल्ड से जुड़ा था और इसके लिए उनको जेल भी जाना पड़ा था।

---विज्ञापन---

सनी आर्या

सनी आर्या पेशे से यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर हैं जो सोशल मीडिया पर तहलका प्रैंक के नाम से जाने जाते हैं।

---विज्ञापन---

रिंकू धवन

‘कहानी घर घर की’ शो फेम रिंकू धवन भी ‘बिग बॉस 17’ का हिस्सा बनने वाली हैं। उन्होंने शो में एक्टर किरण करमाकर की बहन का किरदार निभाया था।

फिरोजा खान

फिरोजा खान को खानजादी के नाम से भी जाना जाता है। वह असम की रहने वाली हैं और पेशे से रैपर हैं।

अरुण श्रीकांत माशेट्टी

अरुण श्रीकांत माशेट्टी पेशे से यूट्यूबर हैं और हैदराबाद में रहते हैं। वह पुनीत सुपरस्टार की तरह यूट्यूब पर वीडियोज बनाते हैं।

नाविद सोले

नाविद लंदन बेस्ड फार्मासिस्ट हैं। वह खुद को बायसेक्सुअल बताते हैं। नाविद के इंस्टाग्राम पर 90 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

सना रईस खान

सना रईस खान पेशे से वकील हैं। कहा जाता है कि वह उन वकीलों में से एक रही हैं जिन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस पर भी काम किया था।

First published on: Oct 16, 2023 12:31 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola