हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss 17: घर में हुई टाइगर-कृति सेनन की एंट्री, एक तरफ नावेद ने अभिषेक को बताया फ्लॉप, तो दूसरी ओर खानजादी बोली- अंकिता लोखंडे यहां ग्रुप बना रही

Bigg Boss 17: ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन शुरू हो चुका है। इस बार शो 15 अक्टूबर को शुरू हुआ था।दर्शको को शो बेहद पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन शुरू हो चुका है। इस बार शो 15 अक्टूबर को शुरू हुआ था। वहीं, अगर आज के एपिसोड की बात करें तो इसमें दिखाया गया कि अंकिता और मनारा के बीच बहस होती है। दोनों के बीच बहस बढ़ती देख नील और मुनव्वर मनारा को समझाते हैं।

हालांकि मनारा को अंकिता की बातें बेहद हॉर्ट करती है और वो रोने लगती है। हालांकि इस बीच खानजादी कहती है कि अंकिता लोखंडे यहां ग्रुप बना रही है। इसके बाद विक्की अंकिता को समझाते नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें- ‘उसे आना पड़ा होगा और काम भी करना पड़ा होगा’, Smriti Irani के मिसकैरेज पर बोलीं Apara Mehta

विज्ञापन

घर में टाइगर और कृति सेनन की एंट्री

इसके बाद अंकिता कहती है कि ठीक है मैं उससे बात कर लूंगी। इसके बाद अंकिता मनारा के पास जाती है और उन्हें मनाती है। इसके बाद शो के घर में टाइगर और कृति सेनन की एंट्री होती है। घर में इन दोनों सितारों को देख सभी उनका वेलकम करते हैं। हालांकि टाइगर कहते हैं कि हमारी फिल्म गणपत रिलीज हो चुकी है। इसके बाद मुनव्वर से दिल, दिमाग और दम को लेकर सवाल किए गए।

मैं तो पिछले सात दिन से यही कर रहा हूं- तहलका भाई

हालांकि सना मुनव्वर को लेकर बहत कुछ कहती है। इसके बाद अंकिता बोलती है और कहती है कि मेरा सना से अभी इतना इंटरेक्शन नहीं हुआ है। इसके बाद मुनव्वर तहलका भाई के बारे में बात करते हैं। हालांकि इस बीच टाइगर कहते हैं कि तहलका भाई आपका नाम तहलका है तो ये कम कैसे हो गया। तो तहलका कहते हैं कि मैं तो पिछले सात दिन से यही कर रहा हूं।

विज्ञापन

टाइगर ने लिए तहलका के मजे

इसके बाद कृति तहलका को बुलाती है और तहलका अंकिता के बारें में बताते हैं। हालांकि बीच में अपनी अंकिता अपनी बारे में सफाई भी देती नजर आई। इसके बाद टाइगर कहते हैं कि बाहर की इतनी बड़ी एक्ट्रेस हैं तो अंदर कैसे फ्लॉप हो सकती है। हालांकि सना भी अंकिता के बारे में बात करती नजर आई। इसके बाद तहलका नावेद के बारे में बात करना शुरू करते हैं। हालांकि बीच में टाइगर मजे लेते नजर आए।

नील ने लिए अभिषेक के मजे

इसके बाद तहलका अभिषेक के बारे में कहते हैं कि मेरी उनकी बॉन्डिंग अच्छी नहीं रही। इसके बाद अभिषेक भी सफाई देते नजर आए और तहलका और अभिषेक दोनों आपस में बहस करने लगते हैं। हालांकि बीच में खानजादी भी बहस में शामिल हो जाती है। इसके बाद अभिषेक आते हैं और ऐश्वर्या के बारे में बात करते हैं। हालांकि ऐश्वर्या भड़क जाती है और कहती है कि मेरे सामने बकवास मत करो, आप यूजलेस हो। हालांकि इस दौरान नील हंसते नजर आए और उन्होंने खूब मजे भी लिए। साथ ही सभी लोग हंसते नजर आए और टाइगर कहते हैं कि एसी का टेम्परेचर कम कर दें अंदर गर्मी बढ़ रही है।

विज्ञापन

सना ने सबको बताया फ्लॉप

इसके बाद अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच बहस बेहद बढ़ जाती है। इसके बाद अभिषेक वरुण की बात करतें हैं और वरुण खुद को डिफेंड करते हैं। फिर अभिषेक तहलका के बारे में बात करते हैं। हालांकि इस दौरान विक्की खूब मजे लेते नजर आए। इसके बाद रिंकू ऐश्वर्या के बारे में बात करती है और फिर सना के बारे में बताती हैं। इस बीच कृति कहती है कि पहली इंसान ऐसी है, जो सबको फ्लॉप बता रही है और सब इनको थैंक्यू बोल रहे हैं। इसके बाद रिंकू खानजादी के बारे में बात करती है। हालांकि खानजादी खुद के बारे में सफाई देती नजर आई।

अंकिता यहां ग्रुपिजम कर रही- खानजादी

इसके बाद खानजादी अंकिता के बारे में बात करती है और कहती है कि वो यहां ग्रुपिजम कर रही है। हालांकि अंकिता कहती है कि मेरी ताकत ही रिश्ते हैं। खानजादी कहती है कि मुझे बोलने दें। इसके बाद खानजादी अंकिता के बारे में खूब उल्टा-सीधा कहती है। इस बीच रिंकू बीच में आ जाती है और खानजादी और रिंकू के बीच बहस होने लगती है। इसके बाद खानजादी सना के बारे में बताती है और कहती है कि हम कल ही दोस्त बने हैं।इस बीच अंकिता भी अपनी बात रखती है। इसके बाद खानजादी अभिषेक के बारे में बोलना शुरू करती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola