Bigg Boss 17 Nomination Task: बिग बॉस (Bigg Boss 17) का खेल मजेदार होता जा रहा है। शो में सभी लोग अब प्लानिंग प्लॉटिंग करते हुए नज़र आ रहे हैं। इसकी वजह से शो और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग हो गया। दर्शकों के सामने सभी के असली चेहरे आ रहे हैं। वहीं, अब ये गेम और भी ज्यादा मजेदार होने वाला है। दरअसल, अब होगा बिग बॉस का नॉमिनेशन टास्क जिसमें विक्की भैया (Vicky Jain) अपना तेज दिमाग चलाने की आदत के चक्कर में बुरी तरह फंसने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Disha Parmar और Rahul Vaidya की प्रिंसेस के नाम से उठा पर्दा, दो महीने बाद हुई नामकरण सेरेमनी
विक्की के खिलाफ साजिश
अब कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बिग बॉस का नया प्रोमो वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि अब घर में नॉमिनेशन टास्क होगा। इस दौरान सभी लोग अभिषेक (Abhishek Kumar) को टारगेट करेंगे। जिसकी वजह से अभिषेक के सिर पर नॉमिनेशन की तलवार लटक जाएगी। लेकिन नॉमिनेट अभिषेक हुए तो इसमें विक्की जैन कैसे फैंस गए ये सोचने वाली बात है। दरअसल, सबके साथ माइंड गेम्स खेलने वाले विक्की इस बार बाकी घरवालों की साजिश का शिकार हो गए।
अभिषेक के बहाने विक्की बने टारगेट
दरअसल, अभिषेक के नॉमिनेशन का इलज़ाम सभी ने मिलकर विक्की जैन के सिर पर मढ़ दिया है। बाबू भैया यानी अनुराग डोभाल, अरुण और तहलका भाई ने साजिश रची है कि वो सबको ये बताएंगे कि अभिषेक का नाम लेने का फैसला विक्की का था। इसके बाद आपको अभिषेक और विक्की की लड़ाई देखने को मिलेगी। जिससे साफ है कि इस एपिसोड में फैंस को खूब मसाला मिलने वाला है। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फैंस का रिएक्शन
यूजर्स जमकर इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। ऐसे में अब एक यूजर ने लिखा, ‘विक्की दिमाग ज्यादा लगाने की कोशिश में एक दिन खुद न निकल जाओ।’ एक बोला, ‘दिमाग वालो ने अभिषेक को नॉमिनेट करके साबित कर दिया कि इनके पास दिमाग नहीं है।’ एक ने लिखा, ‘सारे के सारे छिप के खेल रहे हैं।’ एक कमेंट आया, ‘विक्की जिसको अपना दोस्त बोलता है उसको नॉमिनेट करता है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो विक्की की बजा रहे हैं। इनके पास कबसे दिमांग आ गया।’ किसी ने कहा, ‘विक्की के साथ सही गेम खेले दिमाग वाले।’ एक ने रिएक्ट किया, ‘अनुराग बहुत गंदा गेम खेल रहा है.. घर का माहौल खराब कर रहा है वो।’
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines