Bigg Boss 17 Isha Malviya: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है। सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले शो में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में कई कंट्रोवर्शियल चीजें शो में देखने को मिल रही हैं। एक तरफ अंकिता की सास की एंट्री से शो में हंगामा हो गया है, तो दूसरी तरफ ईशा मालवीय (Isha Malviya) के पिता जल्द शो में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान वो शो में जाकर ईशा को खास सलाह देने वाले हैं। इसी बीच अब उनसे जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने ईशा को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस को भी चौंक जाएंगे। ईशा के पिता का दावा है कि उनकी बेटी ने उनसे कई बातें छिपाई थी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss में हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन, घर से बेघर हुए Samarth Jurel
अभिषेक को लेकर क्या बोले ईशा के पेरेंट्स?
ईशा के पिता ने अभिषेक (Abhishek Kumar) को लेकर भी ढेर सारी बातें की हैं। उन्होंने अभिषेक के एग्रेसिव नेचर पर बात की है। एक्ट्रेस के पिता ने कहा कि ईशा ने नेशनल टीवी पर बोला है कि ये लड़का एग्रेसिव है। आप सभी एपिसोड्स उठा कर देख लो, आपको हर जगह उनका अग्रेशन दिखाई देगा। मुझे नहीं लगता कि मेरी बेटी ने झूठ बोला है। क्या उसे ये साबित करने की जरूरत भी है। इसी के साथ उन्होंने ये भी खुलासा किया कि ईशा ने कभी भी उन्हें और उनकी पत्नी से अभिषेक की हरकतों के बारे में नहीं बताया। उन्होंने अपने पेरेंट्स से अभिषेक द्वारा उनके साथ हुई मारपीट की बात छिपा कर रखी थी।
ईशा ने सीक्रेट रखा समर्थ संग रिश्ता?
उन्होंने कहा कि ईशा ने हमें इस फिजिकल वायलेंस के बारे में कभी नहीं बताया। उसने कभी भी उसके साथ क्या हुआ इसे लेकर कुछ नहीं कहा। हालांकि, यह सब नेशनल टीवी पर है और उसका कैरेक्टर सब बताता है। इतना ही नहीं ईशा के पापा ने इसके बाद अपनी बेटी के दूसरी बॉयफ्रेंड को लेकर भी एक सीक्रेट रिवील किया है। उनका कहना है कि ईशा ने कभी भी घर पर ये नहीं बताया कि वो समर्थ को डेट कर रही हैं और वो उनका बॉयफ्रेंड है। ईशा ने ये कहकर अपने घरवालों को अंधेरे में रखा कि समर्थ बस उनका को-स्टार है और वो सिर्फ दोस्त हैं और दोनों साथ में काम करते हैं।
पिता हुए नाराज़?
ईशा के माता-पिता को उनके रिश्ते को लेकर बस इतनी ही जानकारी थी। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि समर्थ और ईशा रिलेशनशिप में हैं। बिग बॉस के एपिसोड देखने के बाद उनके सामने ये सच आया और अब वो ईशा के शो से बाहर आने पर ही इस बारे में उससे बात करेंगे। उनका कहना है कि उनकी बेटी अगर किसी को पसंद करती है और उसके साथ जिंदगी बिताना चाहती है तो उसके बारे में उसे उनसे बात करनी चाहिए।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
8 mins agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
1 hr agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
1 hr agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
14 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
2 days agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines