Bigg Boss 17 Reunion Party: बिग बॉस का 17वां सीजन (Bigg Boss 17) खत्म हो चुका है लेकिन शो के कंटेस्टेंट आए दिन किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। हाल ही में सभी कंटेस्टेंट्स की रीयूनियन पार्टी हुई जिसमें बिग बॉस के लव बर्ड्स के तौर पर नजर कपल ईशा मालवीय (Isha Malviya) और समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) भी पहुंचे। लेकिन पार्टी के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगी हैं।
दोनों के रिश्ते में आई दरार
जाहिर है कि बिग बॉस 17 में बतौर कपल ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल ने काफी सुर्खियां बटोरीं। शो में दोनों का प्यार भी दिखा और झगड़े भी देखने को मिले। हालांकि पूरे सीजन में अपने खेल से इन दोनों ने काफी हद तक दर्शकों को एंटरटेन किया। यहां तक कि शो खत्म होने के बाद भी ईशा और समर्थ कई मौकों पर साथ दिखे।
अब खबर है कि ईशा और समर्थ के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है, जिसकी वजह से दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगी हैं। ऐसा दावा शुक्रवार रात बिग बॉस 17 से बाहर आए सभी सदस्यों की रीयूनियन पार्टी के बाद से किया जा रहा है। दरअसल, बिग बॉस 17 ताजा खबर इंस्टाग्राम पेज ने कपल को लेकर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें दावा किया गया है कि पार्टी में ईशा और समर्थ एक साथ नहीं पहुंचे थे।
पार्टी में अलग-अलग पहुंचे दोनों
बिग बॉस 17 ताजा खबर ने अपनी पोस्ट में कहा है कि मुंबई में हुई बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट्स की रीयूनियन पार्टी में समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय ने एक साथ एंट्री नहीं ली। पार्टी में दोनों अलग-अलग आए थे। इतना ही नहीं दोनों ने एक-साथ तस्वीरें भी क्लिक नहीं करवाईंं। इस पोस्ट के आने के बाद से ही ईशा और समर्थ के ब्रेकअप की खबरें आने लगी हैं। हालांकि इन खबरों पर दोनों ने अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
यूजर्स ने दी तरह-तरह की प्रतिक्रिया
उधर, ब्रेकअप रूमर्स के बाद फैंस भी ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे हैं। इस बीच एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ईशा किसी की भी कभी सगी नहीं हो सकती। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये तो होना ही था।’ गौरतलब है कि शो के दौरान मुनव्वर फारुकी और अभिषेक कुमार ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि शो से बाहर जाने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो जाएगा।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
9 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
14 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
15 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
16 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
17 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines