Bigg Boss 17 Finale Live: पूरे भारत की जनता को जिस घड़ी का इंतजार था वह आ गई है। सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17 Finale) के ग्रैंड फिनाले का आगाज हो गया है। शो में टॉप 5 फाइनलिस्ट के साथ बाकी कंटेस्टेंट्स भी ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बने हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुराग डोभाल और फिरोजा खान उर्फ खानजादी फिनाले का हिस्सा नहीं बने हैं। इससे फैंस के मन में काफी सवाल उठने लीगे हैं। आइए जानते हैं कि बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले में अनुराग और खानजादी क्यों शामिल नहीं हुए हैं।
अनुराग ने मेकर्स पर लगाए थे कई आरोप
आपको बता दें कि बाबू भैया के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल ने बिग बॉस से बाहर होते ही मेकर्स पर पक्षपात का आरोप लगाया था। शो के दौरान उन्होंने कई बार होस्ट सलमान खान की डांट सुनी थी। इसके बावजूद वह शो और मेकर्स पर बायस्ड होने का आरोप लगाते हुए दिखाई दिए। खबर यह भी आई थी कि शो से इविक्ट होने के बाद अनुराग ने मेकर्स के साथ झगड़े भी किए थे हालांकि बाबू भैया ने बाद में इस खबर को गलत बताया था। माना जा रहा है कि इन्हीं अनबन के चलते उन्होंने फिनाले में एंट्री नहीं ली। वहीं खानजादी भी फिनाले का हिस्सा नहीं बनी हैं। हालांकि इसका कारण पता नहीं चला है।
कृष्णा अभिषेक-भारती ने की टांग खिंचाई
बिग बॉस 17 के फिनाले की शुरुआत कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह की टांग खिंचाई के साथ हुई है। दोनों ने घरवालों की खूब टांग खिंचाई की साथ ही अपनी कॉमेडी से सभी को खूब हंसाया। इस दौरान ईशा मालवीय ने मन्नारा चोपड़ा और ऐश्वर्या शर्मा ने अंकिता लोखंडे की मिमिक्री भी की। ग्रैंड फिनाले में अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, ईशा मालवीय-समर्थ जुरेल, अरुण माशेट्टी, तहलका और नील-ऐश्वर्या ने शानदार परफॉर्मेंस भी दी है। आपको बता दें कि टॉप 5 कंटेस्टेंट में अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी और अरुण माशेट्टी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : Bigg Boss 17 के फिनाले में अंकिता-विक्की की परफॉर्मेंस ने किया इमोशनल, अभिषेक ने जीता दिल
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
3 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
4 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
7 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
8 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines