बिग बॉस का सीजन 17 फिनाले से सिर्फ एक दिन दूर है। 28 जनवरी को पता चल जाएगा कि विनर की ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी। आपको याद दिला दें कि शो में हर बार विनर का नाम अनांउस होने से पहले बिग बॉस एक ट्विस्ट देते हैं, जिसके तहत टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को नोटों से भरा ब्रीफकेस लेकर विनर की रेस से बाहर होने का ऑप्शन दिया जाता है। इस बार फाइनलिस्ट की रेस में मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी हैं। शो में इस बार ब्रीफकेस कौन उठाएगा इसपर अनुमान लगाना शुरू हो गया है।
अरुण माशेट्टी के नाम की चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस सीजन 17 में ब्रीफकेस को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर फैंस ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि नोटों से भरा ब्रीफकेस उठाकर विनर की रेस से कौन बाहर जा सकता है। जिसका नाम पहले नंबर पर आया है, वो सदस्य अरुण माशेट्टी हैं। उम्मीद की जा रही है कि अरुण माशेट्टी ब्रीफकेस लेकर विनर बनने की रेस से बाहर हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Bigg Boss 17: फिनाले से पहले अंकिता लोखंडे के लिए आई बुरी खबर, टूट जाएगा फैंस का दिल!
विनर की रेस में मुनव्वर सबसे आगे
गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारुकी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। शो के लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड्स की मानें तो विनर की रेस में मुनव्वर फारुकी का नाम सबसे आगे है। वहीं अभिषेक कुमार के रनर- अप बनने की उम्मीद लगाई जा रही है। अंकिता लोखंडे और मनारा चोपड़ा का नंबर तीसरे और चौथे स्थान पर माना जा रहा है। ये कितना सही होगा इस बात का खुलासा तो ग्रैंड फिनाले पर ही होगा।
ब्रीफकेस में होंगे 10-15 लाख
कयास लगाए जा रहे हैं कि बिग बॉस 17 के ब्रीफकेस में इस बार 10 से 15 लाख रुपए हो सकते हैं। बिग बॉस 17 के पिछले एपिसोड में देखा गया था कि रोहित शेट्टी घर में गए और वहां उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स को रिएलिटी चेक दिया। साथ ही घरवालों की क्लास लगाई। वहीं लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि पूजा भट्ट, करण कुंद्रा समेत कई सेलेब्स घर में अपने पसंदीदा सदस्य को सपोर्ट करने पहुंचे हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 hr agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
4 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
4 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
7 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
7 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
8 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
9 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
9 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines