News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Bigg Boss 17 Finale: टीवी को मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 17 ग्रैंड फिनाले से बस एक दिन दूर है। ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी इस बात का खुलासा रविवार, 28 जनवरी को हो जाएगा। शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट में अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, मनारा चोपड़ा और अरुण अरुण मोशेट्टी शामिल हैं। लेकिन फिनाले से एक दिन पहले अंकिता लोखंडे के लिए बुरी खबर आई है, जिसे सुनने के बाद फैंस का दिल टूट जाएगा। दरअसल, ‘द खबरी’ के लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक, अंकिता लोखंडे टॉप 3 की रेस से बाहर हो गई हैं।
Although this is not official #BiggBoss17 voting, but let me remind all, when we all were expecting #PriyankaChaharChoudhary to win #BB16, this is how votings were going on in Google Online website's
And this year, #AnkitaLokhadne is at 5th no. And #MunawarFaruqui is on top pic.twitter.com/fEv6zvJWzz
— The Khabri (@TheKhabriTweets) January 25, 2024
आपको बता दें कि वोटिंग लाइन्स रविवार की दोपहर तक खुली हुई हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जमकर वोट कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड सामने आया है, जिसमें पांचों फाइनलिस्ट की पोजीशन दी गई है। ‘द खबरी’ ने ट्विटर हैंडल पर ‘बिग बॉस 17’ के वोटिंग ट्रेंड की लिस्ट शेयर की है, जिसमें पहले नंबर पर मुनव्वर फारुकी, दूसरे नंबर पर अभिषेक कुमार और तीसरे नंबर पर मनारा चोपड़ा और चौथे नंबर पर अरुण मोशेट्टी का नाम है, जबकि अंकिता लोखंडे टॉप 3 की लिस्ट से बाहर हो गई हैं। वोटिंग ट्रेंड में उन्हें पांचवे नंबर पर जगह मिली है। इस खबर के बाद एक्ट्रेस के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है।
‘द खबरी’ के वोटिंग ट्रेंड में मुनव्वर फारुकी को सबसे ज्यादा 73.39 फीसदी वोट मिले हैं। अभिषेक कुमार को 14.76 फीसदी, मन्नारा चोपड़ा को 5.81 फीसदी, अरुण मोशेट्टी को 3.72 फीसदी और अंकिता लोखंडे को सिर्फ 2.23 फीसदी वोट मिले हैं। हालांकि इन वेटिंग ट्रेंड की पक्के तौर पर पुष्ट नहीं की गई हैं। इसके अलावा ट्वीट में बिग बॉस 17 के साथ ही बिग बॉस 16 के वोटिंग ट्रेंड भी दिए गए हैं, जिसमें पहले नंबर पर एमसी स्टैन, दूसरे नंबर पर शिव ठाकरे, तीसरे नंबर पर प्रियंका चाहर चौधरी, चौथे नंबर पर अर्चना गौतम और पांचवे नंबर पर शालीन भनोट थे।
यह भी पढ़ें: #ICONIC WINNER कौन, जिसे Bigg Boss फिनाले से पहले X पर विजेता मान चुके फैंस
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।