Anurag Dobhal Wife Pregnant: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सारी लाइमलाइट बटोर ली है. The UK07 Rider के नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल जल्द ही पापा बनने वाले हैं. ‘बिग बॉस’ फेम इस यूट्यूबर ने खुद सोशल मीडिया पर पत्नी रितिका के प्रेग्नेंट होने की गुड न्यूज शेयर की है. 30 अप्रैल 2025 को ही अनुराग डोभाल और रितिका शादी के बंधन में बंधे थे और अब 5 महीने बाद ही कपल पेरेंट्स बनने वाले हैं. अनुराग डोभाल ने ये अनाउंसमेंट अब खास अंदाज में की है. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपने सभी स्पेशल मोमेंट्स फैंस को दिखाए हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Gaurav Khanna नॉमिनेशन में बचकर भी हारे, अपनों से ही मिला धोखा
अनुराग डोभाल बनेंगे पापा
वीडियो में अनुराग ने बताया है कि पिछले एक हफ्ते से उनकी पत्नी रितिका की तबीयत खराब थी. ऐसे में वो चेकअप के लिए उन्हें एक हॉस्पिटल लेकर गए थे. इस दौरान रितिका के ब्लड सैंपल लिए गए. बीवी को डरता देख अनुराग उनके साथ ही रहे और उनका सहारा बने. इस क्यूट मोमेंट के बाद वो रिजल्ट का इंतजार करते दिखे. इस दौरान अनुराग हद से ज्यादा नर्वस थे, लेकिन फिर डॉक्टर ने कहा कि शायद गुड न्यूज है. इसके बाद उनकी खुशी का लेवल तो उनकी बातों से ही पता चल रहा है.
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt के को-स्टार का टूटा घर, एक्टर Varun Kapoor का शादी के 12 साल बाद हुआ तलाक?
गुड न्यूज मिलते ही अनुराग की खुशी से निकली चीख
वो अपने साथ बैठे शख्स से कहते हुए दिखाई दिए कि अगर ऐसा कुछ हुआ, तो वो खुशी से पागल हो जाएंगे और भंडारा करवाएंगे. इसके बाद वो अपनी वाइफ के साथ डॉक्टर से बात करने गए तो रिजल्ट पॉजिटिव आया. अनुराग डोभाल ने टेस्ट किट भी फ्लॉन्ट की है. इस किट से साबित हो रहा है कि यूट्यूबर की वाइफ प्रेग्नेंट हैं. अनुराग बता रहे हैं कि वो पापा बनने वाले हैं. इसके बाद अनुराग प्यार से पत्नी को गले लगाते हैं और उन्हें अपने दिल की धड़कनें सुनाते हैं. एक्साइटमेंट के कारण ना सिर्फ अनुराग के दिल की धड़कनें बढ़ गईं, बल्कि वो खुशी से चीखते हुए भी नजर आए.
फैंस ने दी बधाई
आपको बता दें, इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुराग डोभाल ने लिखा है, ‘एक छोटा ‘Us’ आ रहा है.’ अब उनकी इस अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस खुशी से झूम उठे हैं. सभी उन्हें बधाई देने में जुट गए हैं. पूरी यूट्यूब कम्युनिटी और फैंस कपल को मुबारकबाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं. पेरेंटहुड में कदम रखने से पहले कपल को सभी की शुभकामनाएं मिल रही हैं.
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
37 mins agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
1 hr agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
3 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
3 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
5 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
6 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
13 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines