Bigg Boss 17, Ankita Lokhande: बीती रात बिग बॉस लवर्स और शो को अपना 17वें सीजन का विनर मिल गया है। बता दें कि टॉप थ्री में मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा रहे।
जैसे ही अंकिता लोखंडे का टॉप थ्री से पत्ता साफ हुआ, तो हर कोई हैरान रह गया। वहीं, अब इस पर बिग बॉस 17 के एक्स कंटेस्टेट का भी रिएक्शन आया है। आइए जानते हैं कि अंकिता के शो से बाहर होने पर किसने क्या कहा?
यह भी पढ़ें- ‘असलियत दिखी, ट्रॉफी गई, इज्जत गई और अब…’, Bigg Boss 17 से बाहर आते ही ट्रोल हुईं Ankita Lokhande
मैंने कभी नहीं कहा कि अंकिता नहीं जीतेगी- ऐश्वर्या
अंकिता लोखंडे के बिग बॉस 17 से बाहर होने पर कई एक्स कंटेस्टेंट का रिएक्शन आया। इस पर नील ने कहा कि बहुत अच्छा लगा जान कर, मुनव्वर को जीत की बधाई वो नहीं जीत पाई, क्या हो सकता था, क्या नहीं उस पर नहीं जाते, जो हुआ उसी पर रहते हैं। वहीं, ऐश्वर्या ने भी इस पर कहा कि मैंने कभी नहीं कहा कि अंकिता नहीं जीतेगी। मैंने बोला था कि कोई वाइल्डकार्ड नहीं जीतेगा। अंकिता नहीं जीतेगी ये मैंने नहीं कहा।
जीतेगी भी नहीं तो टॉप टू में तो जाएगी- समर्थ
इसके अलावा सर्मथ जुरैल ने भी अंकिता से शो से बाहर होने पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि शॉक्ड थे, विक्की भाई भी हैरान थे। मैं भी शॉक्ड था, ईशा भी शॉक्ड थी। हमको लगा था कि जीतेगी और जीतेगी भी नहीं तो टॉप टू में तो जाएगी। वहीं, मनारा चोपड़ा ने भी इस पर रिएक्ट किया उन्होंने कहा कि अंकिता जी ने बहुत अच्छा गेम खेला और वो बहुत बड़ी बिग बॉस की फैन भी रही हैं।
मैं तो अकेली आई थी- मनारा
इसके आगे मनारा ने कहा कि उनको पता था गेम के बारे में कि कैसा करना है क्या करना है। साथ ही वो एज आ कपल आई थी विक्की भाई के साथ, मैं तो अकेली आई थी, घर पर अकेली गई थी। साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने बहुत मजे किए और मेरे तीन महीने बिल्कुल मजेदार रहे और एकदम छुट्टियों वाले रहे और करते-करते येस जैसे आपने बोला मैंने उनको बीट किया। ऑल द लव टू अंकिता जी। हालांकि अगर यूजर्स की बात करें तो वो अंकिता को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
31 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines