बदतमीजी, मारपीट तो कभी कुछ... Tehelka से पहले Bigg Boss ने इन कंटेस्टेंट्स को भी बीच शो निकाल फेंका बाहर

Bigg Boss Contestants Thrown Out Of Show: बिग बॉस से सनी आर्य को बाहर का दिया गया है। उनसे पहले भी हिंसा करने के चक्कर में कई और कंटेस्टेंट्स का पत्ता शो से कट चुका है।

Bigg Boss Contestants Thrown Out Of Show

Image Credit: Google

Bigg Boss Contestants Thrown Out Of Show: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में हाल ही में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसके बाद घर का माहौल पूरी तरह से बदल गया। एक के बाद एक रूल तोड़ते चले आ रहे कंटेस्टेंट तहलका भाई (Tehelka Bhai) उर्फ सनी आर्य (Sunny Arya) को घर में हिंसा करने के लिए बीच शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। कल उन्हें उनके बर्ताव के लिए सजा दे दी गई और सनी आर्य का सफर शो में खत्म हो गया। लेकिन ऐसा इस शो में पहली बार देखने को नहीं मिला। इससे पहले भी कई बार ऊटपटांग हरकतों और हिंसक व्यवहार के लिए शो से कुछ मशहूर सेलेब्स को यूं ही बेइज्जत कर बाहर किया गया है। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में और कौन-कौन शुमार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Umar Riaz

बिग बॉस 15 में उमर रियाज ने हिस्सा लिया था। वो काफी अच्छा खेल रहे थे और ट्रॉफी जीतने वाले एक स्ट्रांग कैंडिडेट के तौर पर उभरकर सामने आ रहे थे। लेकिन उनकी एक गलती उनके उस ट्रॉफी जीतने के सपने पर भरी पड़ गई। दरअसल, एक टास्क के दौरान वो प्रतीक सहजपाल के साथ फिजिकल हो गए थे। जब रश्मि टास्क कर रही थीं तो प्रतीक का उन्हें हारने की कोशिश करना उमर को हिंसक बना गया। यही, अग्रेशन शो से उनकी एग्जिट का कारण बना।

Madhurima Tuli

मधुरिमा और विशाल का झगड़ा तो शायद ही कोई भूल सकता है। बिग बॉस 13 में इन दोनों ने अपने लव-हेट वाले रिलेशनशिप से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। एक बार इन दोनों की मजाक-मजाक में शुरू हुई लड़ाई इतनी सीरियस हो गई कि पहले तो बिग बॉस को इस एक्स कपल को जेल में डालना पड़ा। बाद में विशाल को फ्राई पैन से पीटने के लिए मधुरिमा को शो से बाहर कर दिया गया था।

विज्ञापन

https://youtu.be/mQJwh_hEdHU?feature=shared

Swami Om

बिग बॉस 10 में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला था जो आज तक कभी किसी ने नहीं देखा होगा। एक टास्क के दौरान स्वामी ओम को इतना गुस्सा आया था कि उन्होंने अपने पेशाब एक मिट्टी के बर्तन में इकट्ठा कर बानी और रोहन मेहरा पर फेंक दिया था। इसके बाद घर में खूब तमाशा हुआ और इस नीच हरकत के लिए स्वामी ओम को शो से तुरंत बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

विज्ञापन

https://youtu.be/HaY8gkDKweA?feature=shared

विज्ञापन

Priyanka Jagga

प्रियंका जग्गा भी स्वामी ओम की तरह काफी बदतमीज़ी करती शो में नज़र आईं। उन्होंने लोपा मुंद्रा को इतनी घटिया बातें कहीं कि उसे ऑन एयर भी नहीं किया जा सकता। ऐसे में शो के होस्ट सलमान खान को प्रियंका जग्गा पर इतना गुस्सा आया कि उन्होंने उन्हें बिना नॉमिनेशन के ही बाहर कर दिया। इसके अलावा सलमान ने कलर्स और एंडेमोल को चेतावनी भी दी कि अगर ये औरत कभी इस शो या इस चैनल पर नज़र आईं तो वो कभी इस शो या चानेल के साथ काम नहीं करेंगे।

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

Rahul Mahajan

ये नाम सुनकर शायद आपको भी झटका लगा होगा क्योंकि राहुल का नेचर काफी फनी है और उन्होंने कभी किसी पर हाथ उठाया होगा इस बात पर विश्वास कर पाना भी मुश्किल है। लेकिन सच यही है कि उन्हें भी शो से निकला गया था। दरअसल, राहुल ने घर के सबसे बड़े नियम का उलंघन किया था। वो घर से भागने की कोशिश कर रहे थे। राहुल ने दीवार पर चढ़कर बिग बॉस के घर से भागने की कोशिश की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ