---विज्ञापन---

पति Ranbir की Animal देख इमोशनल हुईं Alia Bhatt, पोस्ट शेयर कर लिखा – परफॉर्मेंस ने हैरान कर दिया…

Alia Bhatt On Ranbir Kapoor Animal: हाल में आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' देखी, जिसको देखने के बाद एक्ट्रेस का काफी इमोशनल हो गईं। साथ ही उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया।

---खबर नीचे जारी है---

Alia Bhatt On Ranbir Kapoor Animal: शुक्रवार, 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) रिलीज हुई, जिसने दूसरे दिन ही 100 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया। संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल (Bobby Deol), अनिल कपूर (Anil Kapoor), तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) और शक्ति कपूर (Shakti Kapoor)  जैसे बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इसी बीच आलिया भी ने इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि वो इस फिल्म को देखकर काफी इमोशनल हो गईं। हाल में आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी और पोस्ट शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने पति रणबीर की फिल्म और उनके अभिनय को लेकर अपना रिएक्शन दिया। आलिया ने यह बताया कि उनको रणबीर की यह फिल्म बहुत पसंद आई। इसके अलावा आलिया ने फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की भी खूब तारीफ की।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

---खबर नीचे जारी है---

पोस्ट शेयर की Animal की तारीफ 

इसके अलावा आलिया भट्ट ने फिल्म की पूरी कास्ट की जमकर तारीफें की। आलिया भट्ट ने रणबीर कपूरी की दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘संदीप रेड्डी वांगा, आप जैसा कोई नहीं। फिल्म की एक-एक बीट शॉकिंग, सरप्राइजिंग और फुल लोडेड थी। रोंगटे खड़े हो गए’। आलिया ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हर उस चीज के लिए जो आप ऑन और ऑफ कैमरा हैं। धैर्य, शांति और प्यार जो अपने क्रॉफ्ट को देते हैं। उस शख्स के लिए जो अपनी फैमिली के लिए है। एक कलाकार के तौर पर आपने जो मेहनत की है। हमारी बेटी को पहला कदम उठाने में हेल्प करने के लिए। आपने अपनी परफॉर्मेंस से हमें हैरान कर दिया है। मेरे लिटिल एनिमल को बधाई’।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: शादी के पांच दिन बाद सामने आया Randeep-Lin का अनसीन वेडिंग वीडियो, देखें क्या है इसमें खास?

Alia Bhatt Instagram Story and Post

Alia Bhatt Instagram Story and Post

---खबर नीचे जारी है---

Alia Bhatt ने सभी स्टार्स की तारीफ की

संदीप रेड्डी वांगा के अलावा आलिया भट्ट ने रश्मिका मंदाना की तारीफ करते हुए लिखा, ‘रश्मिका, आप बहुत-बहुत सुंदर और ईमानदार रहीं। मैंने आपसे पहले ही कहा था कि उस सीन में आप मुझे पसंद आईं। बहुत स्पेशल और इंस्पायरिंग था। मैं क्रशमिका क्लब को ज्वाइन कर रही हूं’। साथ ही आलिया ने बॉबी देओल की तारीफ करते हुए लिखा, ‘बॉबी आप मेरे सबसे फेवरेट हैं और बहुत शानदार हैं। जब-जब आप स्क्रीन पर आते और जादू कर देते हैं’। साथ ही एक्ट्रेस ने अनिल कपूर की तारीफ करते हुए लिखा, ‘वन एंड ओनली अनिल कपूर ने हमेशा की तरह धमाल मचा दिया। इंस्पायरिंग था’।

First published on: Dec 03, 2023 10:25 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola