हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कौन हैं Rinku Dhawan, जो Bigg Boss-17 की कंटेस्टेंट, पर्दे पर जिसे कहा भाई, उसी से शादी रचाई

Bigg Boss 17 Contestant: टेलीविजन की दुनिया की ‘विलेन’, नाम है रिंकू धवन, जो अपनी दमदार आवाज और पर्सनैलिटी के चलते शो की सबसे धाकड़ कंटेस्टेंट मानी जा रही हैं। जानिए इनके बारे में…

विज्ञापन
Bigg Boss Contestant

Bigg Boss 17 Contestant Rinku Dhawan Profile: मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन शुरू हो चुका है, जिसमें इस बार 18 कंटेंस्टेंट आए हैं। इनमें से एक है टेलीविजन की दुनिया की ‘विलेन’, नाम है रिंकू धवन, जो अपनी दमदार आवाज और पर्सनैलिटी के चलते शो की सबसे धाकड़ कंटेस्टेंट मानी जा रही हैं। रिंकू टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। वे कई हिट शो में अहम किरदार निभा वाहवाही बटोर चुकी है, जानिए रिंकू धवन के बारे में सब कुछ…

यह भी पढ़ें: कौन हैं बाबू भैया, जो Bigg Boss-17 के कंटेस्टेंट, बाइक पर घूमे इंडिया, बनाई अपनी सेना, 12 मिलियन फॉलोअर्स

रील लाइफ के भाई को रियल लाइफ में पति बनाया

विज्ञापन

रिंकू धवन जहां अपने किरदारों के लिए जानी जाती हैं, वहीं अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चित हैं। रिंकू धवन ने कहानी घर-घर की धारावाहिक में भाई बने किरण करमाकर से शादी की। शूटिंग करते-करते ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने सहमति से शादी कर ली। दोनों का एक बेटा ईशान है, लेकिन पति-पत्नी का रिश्ता ज्यादा समय नहीं चला। दोनों ने अलग रहने का फैसला किया और 2017 में मर्जी से तलाक ले लिया। एक्ट्रेस इन दिनों स्टार प्लस का ‘तितली’ सीरियल कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: ‘पति ने मुझे बेच दिया..’, Bigg Boss 17 के सेट पर Salman Khan के सवाल का Ankita Lokhande ने क्यों दिया ऐसा जवाब?

विज्ञापन

रोल निभाने के लिए खुद को किरदार में ढाल लेतीं

एक्ट्रेस अपने किरदारों को लेकर इतनी संजीदा रहती हैं कि एक रोल निभाने के लिए उन्होंने सिर तक मुंडवा लिया था। एक्ट्रेस खुद कहती हैं कि हालांकि वे अभी एक्टिंग की दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उन्हें एक्टिंग करने का काफी शौक है। वे किरदार के अनुसार खुद को ढाल लेती हैं। उन्होंने जितना भी काम किया है, उसको फैंस ने काफी सराहा है। रिंकू प्रोफेशनल एक्टर हैं। इसलिए जैसा उनका किरदार होता है, वह खुद को उस रोल में फिट बैठाने के लिए वैसे ही ढाल लेती हैं। वहीं अब वे खुद को बिग बॉस के घर में ढालने की कोशिश करेंगी। उनका टारगेट शो जीतना है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola