Bigg Boss 17 Captaincy Task: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का लेटेस्ट एपिसोड दर्शकों को काफी पसंद आया है। हाल ही में मुनव्वर फारुकी ने शो में स्टैंड अप कॉमेडी कर न सिर्फ घरवालों को एंटरटेन किया बल्कि पूरे देश का दिल एक बार फिर जीत लिया। इसी बीच अब कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आ गया है। अब इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि आज का एपिसोड में काफी मजेदार होने वाला है। आज शो में काफी कुछ देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Eijaz Khan और Pavitra Punia के बीच हुई अनबन, 3 साल के रिलेशनशिप के बाद टूट गया रिश्ता?
बिग बॉस 17 का पहला कैप्टेंसी टास्क
दरअसल, सामने आए प्रोमो में दिखाया गया है कि आज घर में कैप्टेंसी टास्क होगा। यानी अब घर के पहले कैप्टन का चुनाव किया जाएगा, जिसके लिए गिद के हमले का सेटअप गार्डन एरिया में किया गया है। अब कंटेस्टेंट्स जिस भी सदस्य का नाम मास पर लिखकर गिद के सामने फेंकेंगे वो कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो जाएगा। ऐसे में सभी पूरे जोश में ये टास्क पूरा करने वाले हैं। लेकिन इस टास्क के दौरान खूब हंगामा होगा ये भी तय है। एक-दूसरे को इस रेस से बाहर करने के लिए ये लोग अपनी जान लगा देंगे।
ऐश्वर्या और अंकिता में हुआ झगड़ा
इस बीच अब प्रोमो वीडियो में एक और चीज़ देखने को मिली है। अब टीवी की दो बहुएं भी नेशनल टेलेविज़न पर एक-दूसरे से लड़ते हुए नज़र आ रही हैं। कैप्टेंसी मुकाबले के दौरान अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और ऐश्वर्या भट्ट (Aishwarya Sharma Bhatt) आमने सामने आ गईं। जहां ऐश्वर्या ने अंकिता को मौका मिलते ही टास्क से बाहर कर दिया। वहीं, इसके बाद अंकिता भी तिलमिलाती हुई नज़र आईं। इन दोनों में इसके बाद खूब लड़ाई हुई और देखते ही देखते झगड़ा नील तक पहुंच गया और अंकिता और नील के बीच एक बार फिर लड़ाई हो गई।
कौन बनेगा कैप्टन?
हालांकि, अब ये टास्क जीतकर कौन घर का पहला कैप्टेन बनेगा ये तो एपिसोड देखने के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन अब इस वीडियो को देखकर फैंस की आज का एपिसोड देखने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। सभी लोग शो में अब होने वाले तमाशे को देखने के लिए बेताब बैठे हैं। आज का एपिसोड दर्शकों के लिए काफी स्पाइसी होने वाला है जहां एंटरटेनमेंट का तड़का अच्छा से लगाया जाएगा।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines