Ankita Lokhande Vicky Jain: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में खूब लड़ाई-झगड़े और रोमांस देखने को मिल रहा है। इस बार ये सीजन दोस्ती के मामले में कुछ पीछे दिखाई दे रहा है। यहां कोई किसी का सगा नहीं लग रहा। यहां तक कि जिनके रिश्ते रियल हैं और जो एक-दूसरे का सपोर्ट करने घर में साथ आए थे अब तो उनके बीच भी अनबन होने लगी है। इस शो में तो पति-पत्नी भी साथ नहीं निभा पा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain), जिन्हें आए दिन नेशनल टीवी पर लड़ते हुए देखा जाता है।
यह भी पढ़ें: Arbaaz Khan फिर करेंगे शादी! रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट से हुआ प्यार
अंकिता और विक्की में हुआ झगड़ा
शुरू से ही इन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे इनका रिश्ता डगमगा रहा हो। आए दिन विक्की को चीखते और अंकिता को रोते हुए देखा जाता है। अक्सर एक्ट्रेस सबके सामने ये शिकायत करती हैं कि उनका पति उन्हें अटेंशन नहीं देता। कई बार तो विक्की अपनी शादी और पत्नी को लेकर कुछ ऐसे स्टेटमेंट तक दे देते हैं जिसकी वजह से न सिर्फ फैंस बल्कि सलमान खान तक उन्हें फटकार लगाते हैं। लेकिन अब लगता है मामला हद से आगे बढ़ गया है। अब अंकिता ने अपने पति से तंग आकर शो में तलाक तक की बात कह दी है। जिसके बाद उनका ये बयान अब सुर्खियां बटोर रहा है।
क्या दोनों लेंगे तलाक?
शुरू से ही शो के दर्शक और सोशल मीडिया यूजर्स इस बात का दावा कर रहे हैं कि विक्की और अंकिता का रिश्ता ज्यादा टिक नहीं पाएगा और शो खत्म होते-होते इनका रिश्ता भी टूट जाएगा। अब लगता है फैंस का ये दावा सच हो रहा है। दरअसल, लेटेस्ट एपिसोड में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इन दोनों पति-पत्नि का झगड़ा किसी बात पर इतना बढ़ गया कि विक्की ने अंकिता को धमकी दे डाली कि तुम्हें शो के बाद वापिस घर ही जाना है। जिसके जवाब में अंकिता ने कुछ ऐसा कह दिया कि अब लोग इनके तलाक लेने के कयास लगा रहे हैं।
विक्की के साथ घर नहीं जाना चाहतीं अंकिता?
हुआ ये कि अंकिता ने भी पलटकर जवाब दे दिया कि हर बार धमकी क्या देता है नहीं आना मुझे वापिस घर। विक्की ने कहा कि मैं ये नहीं कह सकता कि मैं कैसा फील करता हूं, शादीशुदा मर्द इसी दर्द से गुजरते हैं। जिस पर अंकिता ने भी जवाब देते हुए कहा अगर तुम इतना ही घुट रहे हो तो क्यों हो मेरे साथ, एक काम करते हैं तलाक ले लेते हैं। मुझे तुम्हारे साथ घर वापिस नहीं जाना। गरमागरमी में ये बात तो हुई लेकिन बाद में इनके बीच झगड़ा सुलझ गया। एपिसोड खत्म होते-होते ये दोनों एक बार फिर एक हो गए।
संबंधित खबरें
CJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
3 mins ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
2 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
3 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
8 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
9 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
10 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines