पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) बिग बॉस (Bigg Boss 17) के घर में रहते हुए अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहीं। घर से बाहर आने के बाद भी एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ रहा है। इस बीच अंकिता ने पहली बार पति विक्की जैन (Vicky Jain) संग तलाक की अफवाह पर प्रतिक्रिया दी है। ETimes TV के साथ हुई बातचीत में अंकिता लोखंडे ने कहा कि वो और विक्की जैन अपने रिश्ते को किसी टीवी शो के लिए कभी जोखिम में नहीं डालेंगे।
हमारा रिश्ता टॉम एंड जैरी की तरह
ETimes TV की रिपोर्ट के मुताबिक, अंकिता लोखंडे ने तलाक की अफवाह पर सफाई देते हुए कहा, ‘ऐसा कभी नहीं होगा कि मैं और विक्की बिग बॉस के लिए अपने रिश्ते को जोखिम में डालेंगे। विक्की और मेरा रिश्ता हमेशा से टॉम एंड जैरी की तरह रहा है। मैं और विक्की पहले अच्छे दोस्त थे फिर हमनें शादी कर ली।’
अंकिता ने आगे कहा, ‘दोस्ती पहले से रही है इसलिए कई बार हम एक-दूसरे से ऐसी बातें कह देते थे, जिनका हमें एहसास नहीं होता था कि ये टीवी शो है, इसपर अच्छा नहीं लगेगा। शब्दों का काफी असर पड़ता है। इसे अब हम समझते हैं और हमें एहसास होता है कि हमें यह सब नहीं कहना चाहिए था।’
यह भी पढ़ें: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya करेगी बंपर ओपनिंग! रिलीज से पहले Shahid-Kriti की फिल्म ने की इतनी कमाई
कहा, हमारा रिश्ता पहले से मजबूत
अंकिता लोखंडे ने आगे कहा, मेरा और विक्की का रिश्ता काफी मजबूत है। यही वजह है कि इतना सबकुछ होने के बावजूद हम आज भी साथ हैं और आगे हमेशा साथ रहेंगे। बता दें कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद से अंकिता और विक्की अपने रिश्ते पर काफी ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में कपल उदयपुर गया था।
अंकिता ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि हमारे रिश्ते का शो के दौरान इस्तेमाल किया गया या नहीं। हम शो में जिस तरह से अपनी जिंदगी जी रहे थे वो रियल थी और मैं बहुत ज्यादा इमोशनल हो रही थी। मुझे कंट्रोल करना चाहिए था क्योंकि मेरे इस रवैये के कारण मेरी फैमिली काफी प्रभावित हुई। मेरा इरादा कभी भी किसी को दुख पहुंचाना नहीं था।’
इमोशंस को कंट्रोल नहीं कर पाईं एक्ट्रेस
गौरतलब है कि बिग बॉस 17 के घर में रहने के दौरान अंकिता लोखंडे का सबसे ज्यादा झगड़ा पति विक्की जैन के साथ हुआ है। अब घर से आने के बाद खुद एक्ट्रेस ने एक्सेप्ट किया कि उन्होंने घर में रहते हुए कई गलतियां की हैं। वह शो के दौरान अपने इमोशंस को कंट्रोल नहीं करा पाईं इसके लिए उन्हें काफी पछवाता होता है।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
4 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
6 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
7 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
7 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
10 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
21 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines