Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Deepika Chikhalia Celebrate Chhath: देशभर में छठ के पर्व की धूम मची हुई है। पूरा देश छठ छठी मैया की पूजा-अर्चना कर रहा है। आम जनता से लेकर कई सेलेब्स इस समय छठ पर्व के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं, जिनमें से एक रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की ‘रामायण’ (Ramayan) में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) भी हैं, जिन्होंने हाल में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसको देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
दरअसल, शेयर की गई वीडियो में एक्ट्रेस छठ का पर्व मनाती नजर आ रही हैं और उनके इस अंदाज ने उनके फैंस का दिल खुश कर दिया है। फैंस उनके पोस्ट पर कमेंट्स कर खूब तारीफें कर रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस लाल रंग की साड़ी पहने और हाथों में सूप लिए नजर आ रही हैं। इतना ही उनके साथ ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) भी नजर आ रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर अपनी इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस (Deepika Chikhalia Celebrate Chhath) लिखती हैं, ‘शुभकामनाएं ,आपका जीवन स्वस्थ रखे और आप सब को खुशाली दे छठ मैया’। इसके साथ ही वीडियो में एक्ट्रेस कहती है, ‘नमस्कार यहां आज हम सब छठ पर्व की शूटिंग कर रहे हैं। आप सबको छठ मैया की शुभकामनाएं। बोलिए छठी मैया की जय’। वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही उनके फैंस भी कमेंट्स कर उनको छठ पर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Urmila Matondkar से Rahul Bose तक… इन स्टार्स का Psycho Killer रूप देख कांप जाएगी रूह
वहीं, दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) के काम की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों टीवी सीरियल ‘धरती पुत्र नंदिनी’ (Dhartiputra Nandini) में नजर आ रही हैं। इससे पहले एक्ट्रेस अब तक कई फिल्मों और टीवी शो में नजर आ चुकी हैं, लेकिन आज भी एक्ट्रेस की पहचान साल 1987 में आई रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की ‘रामायण’ (Ramayan) में माता सीता के किरदार से मिली थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।