Bigg Boss 17 finale में सलमान ने अंकिता की गिनाईं 4 शादियां, वहीं सासू मां ने कर दी बच्चों की डिमांड

Bigg Boss 17 Finale: बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले के दौरान होस्ट सलमान खान ने अंकिता लोखंडे को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस ने चार बार शादी की है। इस बीच अंकिता की सास ने अपनी बहू से बच्चों की डिमांड कर दी।

salman khan aur ankita lokhande
विज्ञापन

Bigg Boss 17 Finale: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले धीरे-धीरे अपने फाइनल मुकाम की ओर बढ़ रहा है। शो में पहले कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने कॉमेडी का तड़का लगाया। इसके बाद हुई शानदार परफॉर्मेंस ने लाइमलाइट चुरा ली। कुछ देर पहले ही फिनाले में अजय देवगन और आर माधवन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शैतान’ को प्रमोट करने पहुंचे। दोनों ने फाइनल की रेस से अरुण माशेट्टी को एलिमिनेट कर दिया। इसके बाद सलमान खान ने माहौल को बदलते हुए अंकिता लोखंडे को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया। सलमान ने फिनाले के दौरान बताया कि अंकिता ने चार बार शादी की है। ये सुनकर सेलेब्स के साथ फैंस भी हैरान नजर आए। आइए जानते हैं पूरा मामला।

https://www.instagram.com/p/C2pg2EdyfO7/

विज्ञापन

सलमान ने अंकिता से लिए सात वचन

आपको याद दिला दें कि बिग बॉस 17 के ग्रैंड प्रीमियर के दौरान अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के फेरे कराए थे। सलमान ने अंकिता को सात वचन दिलवाते हैं। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि अंकिता ने 4 बार शादी की है। इसे वो कबूलती भी हैं। इसके बाद भाईजान खुलासा करते है कि उन्होंने विक्की के साथ चार बार शादी कर ली है। अब 5वीं बार शो उनकी शादी नहीं करवाने वाला है। आपको बता दें कि इस दौरान सलमान खान ने अंकिता लोखंडे से सात वचन भी लिए।

अंकिता लोखंडे की सास की हुई खिंचाई

विज्ञापन

शो के दौरान अंकिता लोखंडे ने अपनी सास से वादा किया कि वो अपने पति और उनके बेटे विक्की जैन को खुश रखेंगी। दोनों आपस में कभी झगड़ा नहीं करेंगे। इस दौरान सलमान खान ने भी अंकिता की सास से मजाक किया। विक्की जैन की मां ने अंकिता से कहा कि उनके घर में हमेशा से लड़कियों को इज्जत मिलती आई है। उन्हें भी वही इज्जत मिलेगी। इसके बाद सलमान ने कहा कि कपल लंबे समय तक एक साथ रहेंगे। अगर दोनों के बीच अनबन होती है तो इसकी एक ही वजह होगी। इसके बाद सलमान ने अंकिता की सास की ओर इशारा किया। हालांकि ये सब मजाक था।

https://www.instagram.com/p/C2pAdMVya6U/

विज्ञापन

अंकिता की सास ने की बच्चों की डिमांड

शो के दौरान अंकिता कहती हैं, ‘मेरी मम्मी मुझे हमेशा प्यार करती हैं। बहुत ध्यान रखती हैं।’ इस पर सास कहती हैं, ‘अंकिता हम तुमको बहुत प्यार देंगे।’ इसपर सलमान खान उनके मजे लेते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद अंकिता की सास उनसे बच्चों की डिमांड भी करती हैं।

 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ