मुंबई: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में ‘शुक्रवार का वार’ कंटेस्टेंट्स को काफी भारी पड़ा। डेंगू से ठीक होकर वापसी करते ही शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) बिल्कुल फॉर्म में नजर आए और सबसे कम योगदान देने वाले सदस्यों अंकित और सुंबुल को फटकार लगाई। लेकिन नए प्रोमो के मुताबिक शनिवार का वार काफी दुखद होने वाला है।
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 7 सदस्य, निमृत कौर अहलूवालिया, गौतम विग, गोरी नागोरी, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा, अब्दु रोज़िक और शिव ठाकरे नॉमिनेशन में हैं। इस बीच खबर है कि अब्दु रोज़िक (Abdu Rozik eviction) घर से बाहर जाएंगे।
अभी पढ़ें – Thank God Box Office Collection Day 4: दिनों दिन कम होता जा रहा है ‘थैंक गॉड’ का कलेक्शन
मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान खान घरवालों से काफी परेशान हैं और उन्होंने घोषणा की कि ‘क्योंकि आप सभी ने अब्दु रोज़िक को यह कहते हुए नामांकित किया कि उनके बहुत सारे प्रशंसक हैं, वह घर नहीं छोड़ेंगे, वह अब घर छोड़ रहे हैं।’ इसके बाद सलमान ने अब्दू को तुरंत घर से बाहर आने का आदेश दिया।
क्लिप में देखा जा सकता है कि अब्दु भारी मन से अपनी सीट से उठ खड़े होते हैं। सौंदर्या शर्मा और निमृत कौर अहलूवालिया ने सलमान खान से कहा कि यह सच नहीं हो सकता है, वह इविक्ट नहीं हो सकते और निमृत रोने लगती हैं और अब्दु को रोकने की कोशिश करती हैं।
इससे पहले, सलमान खान ने एपिसोड में खुलासा किया था कि अब्दु रोजिक घर में एकमात्र प्रतियोगी हैं जो बिना किसी फिल्टर के खेल रहे हैं, उन्होंने घर में कोई लड़ाई नहीं की है लेकिन फिर भी, उनकी प्रतिक्रियाएं, भावनाएं, उनकी बातें दर्शकों तक पहुंच रही हैं और उन्हें पसंद भी आ रही है।
लेकिन जो कंटेस्टेंट्स लगातार लड़ते रहते हैं वे कभी-कभी दिखाई भी नहीं देते। जब वो साजिद खान, सुंबुल तौकीर और यहां तक कि अर्चना गौतम से नाराज थे, तो उनका गुस्सा हर दर्शक ने साफ देखा। खैर ये तो पूरा एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा कि अब्दु सच में घर से बेघर होते हैं, या ये केवल एक प्लान है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines