मुंबई: बिग बॉस सीजन 16 (Bigg Boss 16) का ग्रैंड प्रीमियर 1 अक्टूबर से हो चुका है और लॉन्च के बाद से ही रियलिटी शो अपनी नई थीम और नियमों के साथ दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होता नजर आ रहा है।
शो के फैंस ने भी इस सीजन से अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को अपना सपोर्ट देने का फैसला कर लिया है। ऐसे में शो की पहली नॉमिनेशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई और बिग बॉस ने सभी से एक एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करने को कहा।
अभी पढ़ें – अवॉर्ड स्पीच देते हुए बोलीं Alia Bhatt, ‘बेबी लगातार किक कर रहा है’
मेकर्स द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट प्रोमो (Bigg Boss 16 New Promo) में देखा जा सकता है कि बिग बॉस 16 के पहले नॉमिनेशन (Bigg Boss 16 First nomination) की शुरुआत हो गई। वीडियो फैंस को हैरान कर रहा है। प्रोमो वीडियो में, बिग बॉस को प्रतियोगियों से कहते हुए सुना जा सकता है कि वे दूसरों को नॉमिनेट करें और कोई अन्य कारण न बताएं। लेकिन, टीना दत्ता (Tina Datta), सौंदर्या शर्मा (Saundarya Sharma), और मान्या सिंह (Manya Singh) ने दूसरों को नॉमिनेट करते हुए खेद व्यक्त किया और तीनों को ही Sorry कहते हुए सुना गया।
बस फिर क्या नए सीजन के बदले स्वरूप के मुताबिक बिग बॉस भी काफी बदले नजर आए और इन तीनों खूबसूरत हसीनाओं को फटकार लगाई। इतना ही नहीं उन्हें सजा देने का भी फैसला किया। बिग बॉस ने कहा कि इन सेलेब्स को घर की सारी जिम्मेदारियां खुद ही निभानी होंगी।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16 के घर में शुरू हो गई है तू-तू मैं-मैं, कप्तान निम्रत के माथे पर अर्चना ने लिखा ‘बेकार’
आज रात के एपिसोड में, बिग बॉस 16 के टीना अब्दू से उनकी गर्लफ्रेंड बनने के लिए पूछती नजर आएंगी। शो में अब्दू और टीना के अलावा, ‘बिग बॉस’ के घर में साजिद खान, श्रीजिता डे, मान्या सिंह, सुंबुल तौकीर खान, शिव ठाकरे, सौंदर्या शर्मा, शालिन भनोट, गौतम सिंह विग, अर्चना गौतम, एमसी स्टेन, अंकित गुप्ता, प्रियंका चाहर चौधरी, निमृत कौर अहलूवालिया और गोरी नागोरी भी बंद हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines