मुंबई: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) से एक चौंकाने वाला अपडेट सामने आ रहा है। खबरों के मुताबिक घर की लोकप्रिय कंटेस्टेंट बन चुकीं अर्चना गौतम (Archana Gautam evicted) को शो से बाहर कर दिया गया है।
खबरों के मुताबिक ऐसा तब हुआ जब अर्चना और शिव (Archana Gautam & Shiv Thakre Fight) के बीच कहा सुनी काफी बढ़ गई और एक्ट्रेस अपना आपा खो बैठीं, जिसके बाद बिग बॉस के मेकर्स ने उन्हें घर से बाहर कर दिया। रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि अर्चना और शिव के बीच बात इतनी बढ़ गई कि वो शिव के साथ फिजिकल हो उठीं और उनपर हाथ उठा दिया, जिसके बाद ये एक हाथापाई में बदल गया।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: Abdu Rozik की कप्तानी को घर वालों ने दिए इतने नंबर, अर्चना संग फिर हो गई भिड़ंत
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जो कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं, उनमें सुंबुल तौकीर खान, गोरी नागोरी और प्रियंका चाहर चौधरी हैं। सप्ताह के मध्य में अर्चना (Archana Gautam gets in Physical Fight) के शो से बाहर होने के साथ, अब ये देखना होगा कि क्या इस एलिमिनेशन होगा या नहीं।
बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब हाथ छोड़ने को लेकर किसी प्रतियोगी को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया हो। इससे पहले बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स को शारीरिक लड़ाई में उलझने के बाद बाहर किया जा चुका है। इसमें सीजन 13 की मधुरिमा तुली को विशाल आदित्य सिंह को फ्राइंग पैन से मारने के बाद निष्कासित कर दिया गया था। वहीं सीजन 8 में अनुभवी अभिनेता पुनीत इस्सर आर्य बब्बर के साथ शारीरिक झगड़े में उलझने के बाद बाहर कर दिए गए थे।
अभी पढ़ें – Tabu, Kareena और Kriti के लेटेस्ट फोटोशूट ने बढ़ाई फैंस के बीच हलचल, जानें क्या है सरप्राइज
हालांकि बाद में उन्होंने शो में दोबारा एंट्री की। कुशाल टंडन को शो के 7वें सीज़न में वीजे एंडी के साथ हाथापाई करने के बाद बाहर का रास्ता दिखाया गया। हालांकि, पुनीत की तरह उन्होंने भी दोबारा एंट्री की। बिग बॉस 5 में सिद्धार्थ भारद्वाज से लड़ाई के बाद पूजा मिश्रा को घर से बेघर किया गया था। कमाल आर खान को तीसरे सीज़न में बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया गया था, जब उन्होंने अपने साथी प्रतियोगी रोहित वर्मा पर एक बोतल फेंकी थी, जो गलती से शमिता शेट्टी को लग गई थी। वहीं सीजन 15 में उमर रियाज को प्रतीक शहजपाल के साथ फिजिकल रूप से उलझने के लिए एविक्ट किया गया।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
14 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
15 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
16 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
17 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines