Bigg Boss 16: Abdu Rozik की कप्तानी को घर वालों ने दिए इतने नंबर, अर्चना संग फिर हो गई भिड़ंत
Edited By Ritu Shaw

Bigg Boss 16: Abdu Rozik की कप्तानी को घर वालों ने दिए इतने नंबर, अर्चना संग फिर हो गई भिड़ंत
Edited By Ritu Shaw

Bigg Boss 16: Abdu Rozik की कप्तानी को घर वालों ने दिए इतने नंबर, अर्चना संग फिर हो गई भिड़ंत
मुंबई: ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) के घर के सबसे प्यारे प्रतियोगी अब्दु रोज़िक (Abdu Rozik) को भी घर में कैप्टन बनने का मौका मिला। जब उन्होंने अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन देने की पूरी कोशिश की।
वहीं बिग बॉस ने घर वालों से ही उनकी कैप्टेंसी को लेकर स्कोर्स मांगे। इसके बाद हाउसमेट्स प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता ने अब्दु को पक्षपाती कप्तान बताया।
कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो शेयर किया था जिसमें प्रतियोगियों से अब्दु की कप्तानी को रेट करने के लिए कहा गया।
निमृत कौर अहलूवालिया, टीना दत्ता, शिव ठाकरे जो अब्दु के पसंदीदा (Abdu Rozik captaincy Rating0 हैं उन्होंने 10/10 नंबर दिए। लेकिन प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता ने उन्हें पक्षपाती बताया और कहा कि अब्दु ने अपने फेवरेट्स को कम काम दिया है।
https://www.instagram.com/reel/CktY1KlDiFF/?utm_source=ig_web_copy_link
उन्होंने कहा कि निमृत केवल अपने कमरे की सफाई कर रही थीं जबकि अन्य को घर के कई काम करने को दिए गए।
वहीं अर्चना ने कप्तान के रूप में अब्दु को सबसे कम स्कोर दिया। इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई बढ़ जाती है।
https://www.instagram.com/tv/CkuziEjpCjg/?utm_source=ig_web_copy_link
बता दें, कप्तानी के दौरान घर वालों के साथ-साथ फैंस को भी अब्दु का अलग अंदाज देखने को मिला।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: