Bigg Boss 16: छोटे पर्दे का कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस (Bigg Boss) आजकल लाइमलाइट में छाया हुआ है। फैंस को बेसब्री से सलमान खान (Salman Khan) के इस शो का इंतजार है। इसी बीच बिग बॉस के 16 वें (Bigg Boss 16) सीजन को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं पूरी खबर:

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगा शो का प्रोमो

बहुत जल्द सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो बिग बॉस (Bigg Boss Host) का पहला प्रोमो सामने आने वाला है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा बताया जा रहा है कि, सलमान ने शो के पहले प्रोमो (Big Boss Promo) की शूटिंग खत्म कर ली है। अब फैंस को इसके रिलीज का इंतजार है। खबरों के अनुसार डांसिंग शो ‘झलक दिखला जा’ के पहले एपिसोड में बिग बॉस की झलक देखने को मिलेगी।

इस शो में दिखेगी ‘बिग बॉस’ की झलक

दरअसल बहुत जल्द डांसिंग रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ (Jhalak Dikhla Jaa) का 10 वां सीजन शुरू होने वाला है। इस शो में डांसिंग डीवा माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) बतौर जज नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस शो के पहले एपिसोड में बिग बॉस का पहला प्रोमो सामने आएगा। फैंस इस खबर को जान बेहद एक्साइटेड हैं।आपको बता दें कि ‘झलक दिखला जा’ का पहला एपिसोड 3 सितंबर को सामने आएगा इसके साथ ही बिग बॉस का प्रोमो भी सामने आएगा।

विज्ञापन


इस थीम पर बेस्ड है Bigg Boss 16

हर साल बिग बॉस अपने यूनिक कॉन्सेप्ट और थीम के साथ सामने आता है। अपने अनोखे कॉन्सेप्ट के लिए दर्शकों के बीच फेमस इस बार भी अलग थीम के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है। बीते दिनों बिग बॉस के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी। वायरल तस्वीरों के अनुसार बिग बॉस 16 का थीम (Bigg Boss Theme) एक्वा होने वाला है। हालांकि आपको बता दें कि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

सलमान खान चार्ज कर रहे हैं मोटी रकम

आपको बता दें कि बिग बॉस के 16 वें सीजन के लिए दबंग सलमान खान (Salman Khan Fees) करीब 1000 करोड़ रुपए की मोटी रकम चार्ज कर रहे हैं। खबरों की मानें तो पिछले सीजन के लिए सुपरस्टार ने करीब 350 करोड़ फीस वसूली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ