मुंबई: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें श्रीजिता डे (Sreejita Dey), सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) और गोरी नागोरी (Gori Nagori Fight) के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है। बहस के दौरान, श्रीजीता ने गोरी नगोरी के ‘स्टैंडर्ड्स’ पर कमेंट किया।
प्रोमो में देखा जा सकता है कि श्रीजीता ने गोरी (Sreejita Gori Nagori Fight) को स्टैंडर्ड लेस कहकर पुकारा है, जो घर के कुछ अन्य सदस्यों के साथ-साथ शो के दर्शकों को भी नहीं भाया है और इसे लेकर नेटिजेंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की।
कलर्स टीवी के ऑफिशियल हैंडल पर जारी किए गए प्रोमो की शुरुआत में श्रीजीता डे को गोरी नगोरी के बारे में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, “मुंह लगाने लायक नहीं है ये लोग…स्टैंडर्ड-लेस।” ये सुनने के बाद गोरी भी काफी गुस्से में दिखाई दीं, और चिल्लाते हुए कहा, “ऐसा कैसे बोल सकती है वो?” प्रियंका चाहर चौधरी ने भी श्रीजिता की टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना करते हुए कहा, “केवल इसलिए कि आप अंग्रेजी जानते हैं इसका मतलब यह नहीं है कि आप दूसरों को ‘गंवार’ कह सकते हैं।”
अब सोशल मीडिया यूजर्स ने श्रीजीता को क्लासिस्ट बताया है और उनके कमेंट की आलोचना हो रही है। कुछ दिनों पहले, श्रीजिता को खुद एक नेगेटिव कमेंट का सामना करते हुए देखा गया था, जब फेमिना मिस इंडिया 2020 की उपविजेता मान्या सिंह ने श्रीजिता के साथ बहस के दौरान खुद को भारत की पहचान बताया था और उन्हें महज एक टीवी एक्ट्रेस के रूप में संबोधित किया था।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
6 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
9 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
10 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
11 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
11 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
11 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
13 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
13 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
14 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines