Bigg Boss 16: बिग बॉस में आने से चमकी शिव ठाकरे की किस्मत, सलमान की फिल्म में...
Edited By Nancy Tomar

Shiv Thakare in Salman Khan Movie
Edited By Nancy Tomar

Shiv Thakare in Salman Khan Movie
Shiv Thakare in Salman Khan Movie: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) इन दिनों बहुत चर्चाओं में है और शो के फिनाले में अब एक ही हफ्ते का समय रह गया है। इस दौरान हर रोज कुछ ना कुछ नया देखने को मिल ही रहा है।
शो के कंटेस्टेंट्स भी धमाल मचाने से पीछे नहीं हट रहे हैं और इसलिए इन दिनों शिव ठाकरे सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शिव ठाकरे शो के विनर हो सकते हैं। इसी बीच शिव ठाकरे से जुड़ी एक खबर आई है, जिसे सुनकर उनके फैंस भी बहुत खुश हैं।
और पढ़िए –Grammys 2023: रिकी केज ने जीता तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड, कहा- ये पुरस्कार भारत को समर्पित करता हूं
हाल ही में शिव ठाकरे (Shiv Thakare) का प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के साथ वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों ने पति-पत्नी की तरह एक्ट किया। इसके कारण शिव ने खूब सुर्खियां बटोरी। अब फिर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिव के फैंस को चौंका दिया है।
दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक शिव ठाकरे के हाथ सलमान खान की फिल्म लगी है, जिसमें वह खास रोल में नजर आएंगे, लेकिन इसको लेकर अभी कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं, जिससे कुछ खास पता नहीं चलता है।
साल 2023 में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान दो फिल्मों में दिखेंगे। सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से कई स्टार्स बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे और फिल्म टाइगर 3 भी इसी साल रिलीज होगी। बता दें कि अभी हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी सलमान खान का कैमियो देखने को मिला था।
बता दें कि तीन महीने के लंबे सफर के बाद बिग बॉस 16 अब अपने ग्रैंड फिनाले से बस एक हफ्ता ही दूर है। ऐसे में हर ओर अब शो के ग्रैंड फिनाले की ही चर्चा हो रही है और शो के लिए बचे हुए कंटेस्टेंट्स भी जोड़-तोड़ कर रहे हैं। फिनाले के पहले घरवालों में भी आर-पार की लड़ाई शुरू हो चुकी हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: