Bigg Boss 16: टीवी जगत की चर्चित रियालटी शो ‘बिग बॉस 16’ के लेटेस्ट प्रोमो को देख फैंस की खुशियां डबल होने वाली है। आज ‘शनिवार का वार’ काफी खास होने वाला है।
सीजन 13 के कंटेस्टन्ट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill), जिनकी आज एक लम्बी फैन फॉलोइंग है। वो एक बार फिर से स्टेज पर सलमान खान के साथ थिरकते दिखेंगी। वहीं घर के अंदर नया बवाल भी देखने को मिल सकता है।
देखें वीडियो
कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर शो के लेटेस्ट प्रोमो को शेयर कर दिया है। क्लिप के शुरुआत में हम शहनाज गिल को स्टेज पर आते देख सकते हैं, जो आते के साथ सलमान खान को गले लगाती हैं। उसके बाद सलमान उनसे कहते हैं कि ‘सीजन 13 में सलवार पर कमीज पहनकर तुम ऐसे ही नाचते आई थी।’
जिसके बाद शहनाज कहती हैं कि ‘थोड़ा तो अब जलवा दिखाना पड़ेगा ना’ और सलमान को कहती है कि ‘आप मुझे कॉम्प्लिमेंट दो’। जिसमें वो शहनाज को कहते हैं, ‘कुड़ी पटोला बम का गोला।’ इस वीडियो के लास्ट में सलमान और शहनाज एक-दूसरे के साथ ‘दिल दिया गला’ सॉन्ग पर नाचते भी देखा जा सकता है। प्रोमो में शहनाज को ब्लू कलर के शाइनी कपड़े पहने देखा जा सकता है।
क्लिप को शेयर करते हुए कलर्स ने कैप्शन दिया है, ‘फिर एक बार देखने मिलेगा आपको स्टेज पर सलमान और शहनाज का कॉम्बिनेशन। क्या आप उनसे मिलने के लिए उत्साहित हैं?’
और पढ़िए – Hrithik Roshan: रेड सी फिल्म फेस्टिवल में ऋतिक रोशन का जलवा, जैकी चैन संग जमाई महफिल
फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट
वहीं वीडियो सामने आते ही फैंस भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर में लिखा- ‘इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।’ दूसरे ने कहा- ‘सचा मन शहनाज और सलमान।’ एक अन्य ने कमेंट किया- ‘बहुत उत्साहित।’ कमेंट्स को देख ऐसा लग रहा है कि फैंस भी शहनाज गिल को बिग बॉस में फिर से देख काफी खुश हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
OTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
1 hr agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
2 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
3 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
5 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
7 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
8 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
8 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
9 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
12 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines