मुंबई: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिलने वाला है कि साजिद खान (Sajid Khan Wons Captaincy task) घर के नए कप्तान बन गए हैं। उनके कैप्टन बनने के बाद से सोशल मीडिया पर एक बार फिर काफी बज्ज क्रिएट हो गया है और लोग इसपर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इससे पहले साजिद खान (Sajid Khan) के घर के अंदर एंट्री मिलने को लेकर ही लोग काफी नाराज हुए थे। वहीं अब उन्हें कप्तानी मिलने के बाद भी दर्शक कुछ खास संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं, क्योंकि खुद कैप्टन होने के बावजूद बिग बॉस के घर के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए भी देखे गए हैं।
अभी पढ़ें – Anupamaa Upcoming Twist: पाखी की इस बदतमीजी के आगे अनुपमा भूली ममता, निकाल फेंकेगी घर से बाहर
सोशल मीडिया कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें साजिद (Sajid Khan smokes in Garden Area) को घर के गार्डन एरिया में बैठकर स्मोक करते हुए देखा जा सकता है। ये तस्वीर सामने आते ही नेटिजेंस ने मेकर्स और साजिद को लताड़ लगानी शुरू कर दी है। बता दें, इससे पहले भी साजिद को कई बार घर के गार्डन एरिया में घूमकर स्मोक करने को लेकर टोका जा चुका है, ऐसे में कप्तान बनने के बाद भी उनका यही रवैया देख सोशल मीडिया यूजर्स नाराज होते दिख रहे हैं।
गार्डन एरिया में स्मोक करते हुए साजिद
साजिद की फिर से धूम्रपान करते हुए लीक हुई तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, “साजिद आज फिर खुलेआम धूम्रपान कर रहा था, और फिर वह कप्तान बनने चला गया !! वाह! पाखंड की भी कोई सीमा होती है बिग बॉस।” दूसरे ने लिखा, “जब बीबी ने उन्हें बताया था उसके बाद भी साजिद स्मोकिंग एरिया के बाहर धूम्रपान क्यों कर रहा है?”
वहीं एक अन्य ने शो के मेकर्स को फटकार लगाते हुए कहा, ”बी बी 16 का कल का एपिसोड देखने का मन नहीं कर रहा था। बीबी साजिद को खुलेआम धूम्रपान करने के लिए फटकार नहीं लगा पा रही है और न ही एमसी स्टेन को उनकी गंदी भाषा के लिए। इसका आप नेशनल टीवी पर प्रचार कर रहे हैं। तुम्हे शर्म आनी चाहिए।”
अभी पढ़ें – Shubman Sara Dating: एक्ट्रेस सारा अली खान को डेट कर रहे हैं क्रिकेटर शुभमन गिल? खुद कही ये बात
बता दें, बिग बॉस द्वारा ‘टूर गाइड’ होने का कैप्टैंसी टास्क जीतने के बाद साजिद खान घर के नए कप्तान बने। साजिद ने शालीन भनोट और निमृत कौर अहलूवालिया को चुना, जिन्होंने सौंदर्या शर्मा, प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम विग को कप्तानी की रेस से बाहर कर दिया। बाद में, शिव ठाकरे, शालीन भनोट, टीना दत्ता, एमसी स्टेन, निमृत कौर अहलूवालिया और अब्दु रोज़िक ने मिलकर साजिद को अपना नया कप्तान बनाया।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
51 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines