मुंबई: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ घर के अंदर और बाहर दोनों ही जगह विवाद भी देखने को मिल रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स आगे बढ़ने को लेकर एक दूसरे के आमने-सामने खड़े हैं, तो वहीं शो के बाहर कंटेस्टेंट को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है।
शो के कंटेस्टेंट और फिल्म निर्देशक साजिद खान (Sajid Khan) की एंट्री ने हर तरफ विवाद छेड़ दिया है। साजिद का नाम #Meetoo कैंपेन में आ चुका है, लिहाजा नेशनल टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले रियलिटी शो में उनकी एंट्री ने आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स को परेशान कर दिया है। बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद तो पहले ही कई बार खुलकर साजिद को यौन शोषण करने वाला कहकर बुला चुकी हैं और बिग बॉस के मेकर्स पर सवाल भी खड़ा कर चुकी हैं।
लेकिन इस बीच उर्फी की अच्छी दोस्त और एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant supports Sajid Khan) का साजिद को लेकर एक अलग रुख सामने आया है। सोशल मीडिया पर राखी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें साजिद खान का पक्ष लेते हुए उन्हें ‘जीने दो’ कहते हुए सुना जा सकता है।
वायरल वीडियो में राखी कहती हैं, “देखिए वो गुनहार हैं या बेगुनाह है, वो मुझे नहीं पता है। 4 साल उसने काम नहीं किया। अगर कोई आदमी सज़ा भुगतता है, वो कैदी हो जाता है, उसे जेल में डाल दिया जाता है। जो सजा भुगत के बहार निकलता है वो गुनहार नहीं रहता है। मुझे नहीं लगता कि साजिद खान गुनहार हैं, 4 साल उसने काम नहीं किया, किसी ने उसके साथ फिल्म नहीं बनाई। मुझे ऐसा लगता है, वो बिग बॉस में गया है, इसलिए लोग हाथ धोके पीछे पड़े हैं, पब्लिसिटी स्टंट के लिए। ऐसे लोगों को चुल्लू भर पानी में डूब के मर जाना चाहिए। उन पर शर्म आती है।”
इतना ही नहीं राखी सावंत भावुक होते हुए आगे कहती हैं, “साजिद खान मेरा कोई नहीं लगता। लेकिन एक इंसानियत के नाते, वो बंदा आत्महत्या कर ले उससे पहले उसे जी लेने दो यार। वर्ना वो आत्महत्या कर लेगा अगर देश की तरफ से इतना नफ़रत मिलेगा। आप लोग उसे जीनो दो। वो नई जिंदगी जीना चाहता है।”
राखी से पहले, कश्मीरा शाह और पायल रोहतगी जैसी कुछ हस्तियों ने भी साजिद खान का बचाव किया था।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
6 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
9 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
10 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
11 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
11 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
11 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
13 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
13 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
14 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines