Bigg Boss 16 Latest Updates: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 16 अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा हैं। इस बीच शो के घर में मीडिया की एंट्री भी हुई और शो में बचे हुए पांच कंटेस्टेंट को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा।
फिनाले से पहले सभी अपना-अपना जोड़-तोड़ करने में लगे हैं। शो के फिनाले से पहले हर रोज कुछ ना कुछ नया देखने को मिल ही रहा है और अब सभी को इस बात का इंतजार है कि कौन शो की ट्रॉफी को लेकर शो के घर से बाहर जाएगा।
प्रियंका ने बदला पाला
बता दें कि शो के घर में अभी पांच कंटेस्टेंट बचे है, जिसमें शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, शालीन भनोट, अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी शामिल हैं। साथ ही शो में एक तरफ शिव और स्टेन बैठे नजर आते हैं और दूसरी तरफ प्रियंका-अर्चना और शालीन बैठे नजर आते हैं, लेकिन बीते एपिसोड में प्रियंका अपना पाला बदलती हुई दिखाई देती हैं और इस चीज को अर्चना गौतम ने भी काफी अच्छी तरह नोटिस किया है।
शिव ठाकरे और एमसी स्टेन के साथ दिखी प्रियंका
दरअसल, शो के बीत एपिसोड में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसे हज्म कर पाना आसान नहीं हैं। शो के बीते हुए एपिसोड में देखा जा सकता है कि प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम की किचन ड्यूटी के लिए बहस हो जाती है और इसके बाद यह लड़ाई में तबदील हो जाती है फिर क्या था, इसके बाद प्रियंका शिव ठाकरे और एमसी स्टेन के साथ मस्ती करते हुए नजर आती हैं और अर्चना शालीन के साथ बैठी हुई दिखाई देती हैं।
और पढ़िए – Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में फिर भिड़े शालीन भनोट और एमसी स्टेन, देखें वीडियो
शालीन ने अर्चना की बात पर भरी हामी
इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान अर्चना शालीन को कहती हैं कि अब प्रियंका अच्छा बनने की कोशिश कर रही हैं। फिनाले से चार दिन पहले वह शिव और स्टेन के साथ बैठ रही हैं। घर में जनता आई है तो प्रियंका को पता चल गया है कि शिव और स्टेन के पास लोगों का सपोर्ट है और इसी वजह से अब वह हमें छोड़कर मजबूत कंटेस्टेंट्स का हाथ पकड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। अर्चना की इस बात पर शालीन भी हामी भरते नजर आते हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
7 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
11 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
14 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines