हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 16: प्रियंका और अंकित की दोस्ती पर भारी पड़ा गेम, आपस में भिड़े 'Best Friends'

विज्ञापन
Bigg Boss 16: प्रियंका और अंकित की दोस्ती पर भारी पड़ा गेम, आपस में भिड़े 'Best Friends'

मुंबई: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के लेटेस्ट प्रोमो के मुताबिक प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता (Priyanka Chahar Choudhary & Ankit Gupta Fight) के बीच दरार आता नजर आया है। दोनों के बीच शालिन भनोट के प्रोटीन वाले मुद्दे को लेकर अनबन शुरू हुई और लड़ाई में तब्दील हो गई।

प्रोमो में देखा जा सकता है कि अंकित, प्रियंका से लड़ाई खत्म करने के लिए कहते हैं, जबकि प्रियंका को ही अपना मुंह बंद रखने के लिए कहती हैं। इससे अंकित काफी अपसेट हो जाते हैं। बाद में अंकित और प्रियंका दोनों साजिद खान (Sajid Khan) के साथ बैठते हैं, जिन्हें घर में एक शांतिदूत के रूप में देखा जाता है वो इन दोनों को समझाते हैं।

अभी पढ़ें – Kantara Box Office Collection Day 18: ऋषभ शेट्टी की फिल्म पहुंची 50 करोड़ के करीब

विज्ञापन

एक तरफ प्रियंका टूट जाती हैं और अंकित के रवैये के बारे में बात करती हैं, तो दूसरी ओर अंकित प्रियंका से अपने अपने काम से मतलब रखने के बारे में कहते हैं। वहीं साजिद दोनों के बीच की लड़ाई को सुलझाने की कोशिश करते हैं।

हालांकि, साजिद की बात को बीच में टोकते हुए प्रियंका कहती हैं ‘मैं इसे बेहतर जानती हूं पिछले दो साल से सहन कर रही हूं।’ तभी अंकित को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘प्रियंका नहीं बल्कि वह उन्हें सहन कर रहे हैं’ ये सुनकर प्रियंका की आंखों में आंसू आ जाते हैं।

विज्ञापन

 

अभी पढ़ें – Rakhi Sawant ने उड़ाया Sherlyn Chopra का मज़ाक, साजिद खान को बताया अपना भाई

बता दें, झगड़े की शुरुआत प्रियंका और शालिन भनोट के बीच प्रोटीन को लेकर शुरू होती है, जो काफी लंबा खिंचता चला गया और घर का माहौल खराब हो गया। ये देखते हुए अंकित ने प्रियंका को इसे खत्म करने और आगे बढ़ने के लिए कहा, जिसके बाद इन दोनों के बीच ही लड़ाई शुरू हो गई। वहीं प्रोमो देखने के बाद अंकित और प्रियंका की लड़ाई ने फैंस को काफी परेशान कर दिया है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola