Bigg Boss 16: Sajid Khan के समर्थन में उतरीं पायल रोहातगी, बोलीं- हत्यारों को भी सुधरने का..

Bigg Boss 16: Sajid Khan के समर्थन में उतरीं पायल रोहातगी, बोलीं- हत्यारों को भी सुधरने का..

Bigg Boss 16: Sajid Khan के समर्थन में उतरीं पायल रोहातगी, बोलीं- हत्यारों को भी सुधरने का..

मुंबई: फिल्ममेकर साजिद खान (Sajid Khan) ने जबसे बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के घर में एंट्री ली है, तबसे ही वो चर्चा में बने हुए हैं।

विज्ञापन

सलमान खान के शो का हिस्सा बनने के बाद से ही नेटिजेंस से लेकर सेलेब्स तक मेकर्स के फैसले पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो उनके समर्थन में उतर आए हैं। इन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस पायल रोहातगी (Payal Rohatgi supports Sajid Khan)।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लेते हुए खुले तौर पर साजिद का समर्थन किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक नोट लिखा, जिसमें वो कहती हैं कि- “साजिद खान ने 6 महिलाओं के साथ गलत किया है जैसा कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से बताया है। उन्हें सभी ने फटकार लगाई है और उनकी हरकतों के लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। ये 6 महिलाएं साजिद को कोर्ट में ले जा सकती हैं। लेकिन जब महात्मा गांधी के मूल्यों के अनुसार हत्यारों को भी सुधरने का अधिकार दिया गया है तो साजिद खान को भी जीने का हक है।”

विज्ञापन

बता दें कि, कई एक्ट्रेसेज ने साल 2018 में साजिद के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इन्हीं में से एक एक्ट्रेस मंदाना करीमी साजिद को नेशनल शो का हिस्सा बनने को लेकर काफी नाराज हैं। उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए एक्टिंग इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, पायल ने बिना नाम लिए मंदाना के फैसले पर भी तंज कसा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

साजिद खान के बारे में

साजिद खान ने कई बॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन किया है, जिसमें हाउसफुल फ्रैंचाइज़ी की कुछ फिल्में शामिल हैं। उन्हें हमशकल्स, हिम्मतवाला और हे बेबी के लिए भी निर्देशक के रूप में याद किया जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ