Bigg Boss 16: 'शनिवार का वार' में पहुंचेगी Goodbye की टीम, सलमान करेंगे सामी-सामी डांस

Bigg Boss 16: 'शनिवार का वार' में पहुंचेगी Goodbye की टीम, सलमान करेंगे सामी-सामी डांस

Bigg Boss 16: 'शनिवार का वार' में पहुंचेगी Goodbye की टीम, सलमान करेंगे सामी-सामी डांस

मुंबई: Bigg Boss 16 ने को शुरू हुए एक हफ्ते पूरे हो गए और इसी के साथ वक्त आ गया है इस सीजन के पहले वीकेंड के वार का। ऐसे में ‘शनिवार का वार’ (Shanivaar Ka vaar) में सलमान खान (Salman Khan) के शो पर Goodbye की टीम को शिरकत करते हुए देखा जाएगा।

शनिवार को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna & Neena Gupta in Bigg Boss 16) और नीना गुप्ता को मंच पर देखा जाएगा। इतना ही नहीं ये सभी कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करने घर के अंदर भी पहुंचेंगी।

https://www.instagram.com/p/Cjcw8l7tBU7/?utm_source=ig_web_copy_link

इसी के साथ डांस रूटीन के बिना कोई भी गेस्ट अपीयरेंस पूरा नहीं होता है। तो सलमान खान के शो पर रश्मिका मंदाना खुद तो परफॉर्म करेंगी ही, साथ ही वो दबंग खान को भी अपने हिट सॉन्ग, ‘सामी सामी’ पर थिरकने के लिए मजबूर करेंगी। इन दोनों के साथ एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी नजर आएंगी।

https://www.instagram.com/reel/CjcSZrlj1Ch/?utm_source=ig_web_copy_link

मेकर्स द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट प्रोमो में नजर आ रहा है कि बाद में एपिसोड में, रश्मिका मंदाना होस्ट सलमान खान से तेलुगु में अपनी लोकप्रिय फिल्म का डायलॉग बोलने के लिए कहेंगी। पुष्पा के डायलॉग्स को हिंदी में सुनाने का ये टास्क भी सलमान देते हैं। वहीं एमसी स्टेन और अंकित सिंह अल्लू अर्जुन की शैली की नकल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन अब्दु रोज़िक अपनी क्यूटनेस से टास्क जीत जाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ