मुंबई: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसे देखकर जहां कुछ लोगों की हंसी नहीं रुक रही है, तो वहीं कुछ लोग इसकी आलोचना करते नहीं थक रहे हैं। ये प्रोमो निमृत कौर और सौंदर्या शर्मा है।
निमृत और सौंदर्या को बिग बॉस 16 (Nimrit & Soundarya punish by Bigg Boss 16) के घर के अंदर अक्सर ही अंग्रेजी में बात करते हुए देखा जाता रहा है। कई बार चेतावनी देने के बावजूद इन्होंने बिग बॉस के नियमों का पालन नहीं किया और अंग्रेजी में बात करती रहीं, जिसके बाद अब इन्हें एक यूनीक सजा मिली है।
अभी पढ़ें – Ram Setu Twitter Review: अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ के बारे में जानें ऑडियंस का रिएक्शन
कलर्स टीवी के आधिकारिक पेज द्वारा साझा किए गए नए प्रोमो में, बिग बॉस को निमृत और सौंदर्या को हिंदी में बात न करने के लिए दंडित करते देखा जा सकता है। उन्होंने दोनों प्रतियोगियों से ‘भारत’ से माफी मांगने और ‘सॉरी भारत मैं इस हिंदी शो में आई हूं, लेकिन मुझसे हिंदी नहीं बोली जाती, प्लीज मुझे माफ करदो’ कहने को कहा।
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, नेटिज़न्स ने इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। एक लिखा, “लोल अच्छी बेज्जती कर रहे हैं बिग बॉस और निमृत हंस रही है, ये बेवकूफ है।” दूसरे ने कहा, “निमृत सीरियल में हिंदी नहीं बोलती थी क्या जो ये नौटंकी कर रही है इतना शो ऑफ कर रही है की मुझे अंग्रेजी ज्यादा आती है।” तीसरे व्यक्ति ने लिखा, निम्मो आंटी ने अर्चना को परेशान करने के लिए इंग्लिश लैंग्वेज यूज किया लेकिन बिग बॉस अच्छे से ले निम्मो आंटी फ्लॉप हर जगह से।
अभी पढ़ें – Kantara Overrated: देश को ‘कांतारा’ क्यों है पसंद…क्या है इसका मतलब? यहां जानिए सबकुछ
वहीं एक अन्य ने लिखा, “ये निम्मी आंटी को समझाओ कोई के ये हिंदी शो है, चुगली करवा लो निम्मी आंटी से तो बस।” एक और यूजर ने लिखा, “निम्मो आंटी आप इंग्लैंड चली जाओ भारत में रह कर हिंदी बोलने में शरम आती है।” वहीं एक और ने लिखा, “ये इतना अंग्रेजी बोलती है की इनको अमेरिकन बिग बॉस में होना चाहिए था फिर वही इनको अंग्रेजी ढंग से बुलवाते।”
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
34 mins agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 hr agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines