हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 16: Janhvi Kapoor ने रीक्रिए किया अर्चना गौतम का डायलॉग 'मार मार के मोर बना दूंगी', देखें वीडियो

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Janhvi Kapoor ने रीक्रिए किया अर्चना गौतम का डायलॉग 'मार मार के मोर बना दूंगी', देखें वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म ‘मिली’ (Mili) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इससे पहले वो फिल्म के प्रमोशन के लिए टीवी के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) पर पहुंचीं, जहां उन्होंने होस्ट के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स के साथ भी खूब फन किया।

मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि जान्हवी और सनी `बिग बॉस 16` के मंच पर होस्ट सलमान खान के साथ खड़े हैं। सलमान जान्हवी से उनकी लोकप्रियता और ट्रेंडिंग रील्स के बारे में बात करते हैं, साथ ही उनसे बिग बॉस के घर में होने वाले संवादों पर भी एक रील क्रिएट करने के लिए कहते हैं।

अभी पढ़ें – Palak Muchhal Mehandi Video: मेहंदी सेरेमनी में बेहद रेडियेंट दिखीं पलक मुच्छल

विज्ञापन

क्लिप में देखा जा सकता है कि सलमान खान (Salman Khan) दोनों कलाकारों का स्वागत करते हैं। इसके बाद वह यह कहते हुए नजर आते हैं कि जाह्नवी (Janhvi Kapoor reel on Bigg Boss 16) अपनी रीलों की वजह से सोशल मीडिया पर सेंसेशन भी हैं। फिर वो उनसे कहते हैं कि वो कुछ आवाज़ें बजाएंगे जिनपर उन्हें रील बनानी होगी। इसके बाद अब्दु रोजिक का एक रील बजता है।

 

अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: शालीन के बाद Sajid Khan पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, लगा दी ढंग से क्लास

विज्ञापन

इसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जाता है, “बहुत मजा… बहुत मजा है… बहुत मजा… भगवान सबसे अच्छा है… सब कुछ देख रहा है।” जान्हवी इस पर लिप-सिंक करने के साथ एक्ट भी करती हैं। इसके बाद अर्चना गौतम और एमसी स्टेन के बीच के एक संवाद को सुनाया जाता है, जिसमें सनी और जान्हवी दोनों परफॉर्म करते हैं।

जान्हवी कपूर और सनी कौशल घर के अंदर जाकर कंटेस्टेंट्स के साथ भी कुछ टास्क्स करते नजर आएंगे।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola